लालगंज के हलिया थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने युवक पर पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। युवक शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
शादी का दबाव बनाने पर पीड़िता से गाली-गलौज
एक गांव निवासी किशोरी ने तहरीर में बताया कि गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह लगातार उससे शारिरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। जब उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वह गाली देने लगा। शादी करने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद पीड़िता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी।
लालगंज सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि नाबालिग की तहरीर पर उसके गांव निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही आगे की कार्रवाई होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.