वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण से पूर्व भाजापा के निर्देश पर मिर्जापुर जिले में 5 दिवसीय स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वाराणसी में कार्यक्रम और मिर्जापुर में सफाई अभियान का नजारा करीब 38 किलोमीटर दूर सहुवाइन के पोखरा पर नजर आया।
झाड़ू लगाने की मची रही होड़
संगठन के आह्वान पर भाजपा के अहरौरा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर दर्जनों की तादात में कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाने के साथ ही कूड़ा कचरे का निस्तारण किया। झाड़ू कम और स्वच्छता मित्र अधिक होने से लोगों में झाड़ू लगाने की होड़ मची रही। जिसने भी झाड़ू पकड़ा उसने सलीके से कूड़ा कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों में उत्साह नजर आया।
ये लोग भी रहे शामिल
अभियान में पारस नाथ अग्रहरि, जयकिशन जायसवाल, उमेश केशरी, आशीष अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, भगवान सिंह केशरी, रजनीश मिश्रा, रोहित विश्वकर्मा, जगत सिंह, बाल गोविंद सिंह, अरुण अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, संदीप पटेल, सुभाष पटेल, संदीप केशरी, सूरज मोदनवाल, श्याम लाल सोनकर, जयकांत पटेल, विनोद सोनकर, विन्दा एवं सुरेन्द्र अग्रहरि आदि ने स्वच्छता अभियान में भागीदारी कर लोगों को संदेश दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.