मिर्जापुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कजली गायिका पदमश्री अजिता श्रीवास्तव का गीत वायरल हो रहा है। जिसमें वह लोकतंत्र के महान पर्व पर लोगों को जलपान से पहले मतदान की अपील कर रही हैं। संगीतमय प्रस्तुति के बीच लोगों के मन को झकझोर देने वाले गीत का आरम्भ रघुपति राघव राजाराम से किया गया है।
नगर के आर्यकन्या इंटर कॉलेज में अध्यापन कार्य से सेवा मुक्त होने के बाद वह कजली की विरासत को संजोये रखने की दिशा में नई पीढ़ी को अपने संस्कार और संस्कृति के लिए प्रशिक्षित कर रही हैं। अजिता को प्रदेश सरकार, ललित कला अकादमी सहित कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने लोकतंत्र के पर्व पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए हृदयस्पर्शी शब्दों को पिरोआ है। जो इस प्रकार हैं कि " रघुपति राघव राजाराम, आओ चलो सब तरह मतदान। लोकतंत्र का पर्व महान, सब मिलकर करिए योगदान। भाई बहन और हर नौजवान, व्यापारी, मजदूर और किसान। आओं सब चलें करें मतदान है।
अजिता श्रीवास्तव सरकारी पद से सेवा निवृत होने के बाद सामाजिक संगठनों के माध्यम से समाज सेवा, कला के संरक्षण एवं सा संवर्द्धन में जुटी हैं। वह संस्कार भारती जिला इकाई की अध्यक्ष रहते हुए विविध कार्यक्रमों को सफलता के साथ कराया था। मतदाता जागरूकता के लिए वायरल हो रहा गीत लोगों में चर्चा का विषय बना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.