उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 24 सितबंर को मिर्जापुर आएंगे। इसे लेकर एडीजी वाराणसी जोन रामकुमार सिंह ने पुलिस लाइन में बैठक की। बैठक में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी आरपी सिंह, डीएम दिव्या मित्तल, एसपी संतोष कुमार मिश्र और सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस-पीएसी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ड्यूटी में लगे जवानों को बिंदुवार दी जानकारी
ब्रीफिंग के दौरान दूसरे जिले से भी ड्यूटी पर आये पुलिस बल के अधिकारी और कर्मचारियों के बारे में जानकारी दी गई। कौन से प्वाइंट पर किस अधिकारी और कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी इसके बारे में चर्चा किया। सभी अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
हेलीपैड का किया निरीक्षण
पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड स्थित हेलीपैड का निरीक्षण कर हेलीपैड सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया। सेफ हाउस, हेलीपैड, रूट व्यवस्था और अन्य प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विन्ध्य धाम में सुरक्षा के प्वाइंट पर की चर्चा
अपर पुलिस निदेशक जोन ने विन्ध्य धाम परिसर और निर्माणाधीन विन्ध्य कॉरिडोर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। धाम में ड्यूटी के लिए निर्धारित प्वांइट पर लगे पुलिस बल की समीक्षा की। आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन महेश अत्रि, राजश्व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनपद एवं गैर जनपद से आये अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.