मिर्ज़ापुर से गुजरने वाली वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर 20 किलोमीटर के दायरे में बने दो टोल प्लाजा को लेकर किसानों ने विरोध जताया। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को पंचायत बुला कर दूसरे बने टोल प्लाजा हटाने की मांग की। पंचायत में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और किसान जुटे। दरअसल, नारायणपुर से होकर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग निकलती हैं। इस मार्ग पर बीस किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा स्थापित कर दिया गया है।
भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में अहरौरा के वनस्थली के पास किसानों और स्थानीय लोगो की पंचायत हुई। जिसमे अहरौरा में स्थापित टोल प्लाजा को हटाने की मांग किसानों ने की। मौके पर पहुंचे चुनार के उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के सामने टोल प्लाजा हटाने की मांग रखी। किसानों का कहना है कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर फत्तेपुर के पास टोल प्लाजा मौजूद है। इससे महज 16 किलोमीटर दूरी पर दूसरा टोल प्लाजा अहरौरा में स्थापित किया जाना गलत है।
मानक के विपरीत बना है टोल प्लाजा
स्थानीय लोगो और किसानों को दोनों प्लाजा पर टोल चुकाने पड़ेंगे। जबकि यूपी स्टेट हाइवे अथारिटी के मुताबिक 50 किलोमीटर दूरी पर ही टोल प्लाजा स्थापित किया जा सकता है। किसानों का कहना है कि दोनों ही टोल प्लाजा के अंतर्गत किसानों के खेत और पर्यटन स्थल है। जहाँ पर लोग आते जाते है। टोल प्लाजा से लोगो को परेशानी हो रही है।
एसडीएम ने दिया आश्वासन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह ने कहा कि हम लोगो का पंचायत अहरौरा के वनस्थली विद्यालय के पास था।एक टोल प्लाजा फत्तेपुर में है दूसरा अहरौरा में है। जिससे दिक्कत हो रही है। अधिकारियों ने सुविधा का आश्वासन दिया है। वहीं उप जिलाधिकारी चुनार ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान निकाला लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को छूट दी जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.