मिर्जापुर के बरैनी गांव में सड़क किनारे किसान का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। गांव के 50 वर्षीय भाने पुत्र मिठाई का शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा दिया।
बताया गया कि बरैनी गांव निवासी विष्णु सिंह के यहां भाने खेती बारी का काम करता था। जिसे विष्णु सिंह ने अपना खेत अधिया पर दिया था। बुधवार को भाने दिन भर पुआल ढोकर देर शाम धान पहुंचाकर अपने हिस्से का धान विष्णु को दे आया। कहा था कि हमारा भी धान बेंचकर पैसा दे दिजिएगा।
शव मिलने की सूचना पर इक्ट्ठा हुई भीड़
इसके बाद अपने साथी सट्टर बिंद पुत्र जगरनाथ के साथ ट्रैक्टर से अपने घर को चला गया। कुछ देर बाद ट्रैक्टर ड्राइवर भागते हुए विष्णु के घर पर आया और बताया कि भाने सड़क पर गिर गया है। विष्णु अपने मोटर साइकिल से घटना स्थल पर पहुंचे। भाने के घर खबर दिए तब तक पूरे गांव में हो हल्ला होने लगा। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
सड़क किनारे भाने मृत अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय थाने पर भेज दिया। गुरुवार को थाने पर सैकड़ों की तादात में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के भाई ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया
सीओ सदर शैलेन्द्र त्रिपाठी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पोस्टमॉर्टम के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ट्रैक्टर चालक सट्टर मौके से फरार मिला। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.