मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल से गायब मासूम बरामद:एक दिन पहले गायब हुआ मासूम महिला के पास मिला, पुलिस ने हिरासत में लिया

मिर्जापुर9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
विंध्याचल से बरामद हुआ आर्यन एसपी सिटी संजय कुमार के गोद में। साथ में उसके माता - पिता और पुलिस कर्मी। - Dainik Bhaskar
विंध्याचल से बरामद हुआ आर्यन एसपी सिटी संजय कुमार के गोद में। साथ में उसके माता - पिता और पुलिस कर्मी।

मिर्जापुर पुलिस ने मंडलीय अस्पताल से गायब आर्यन को शुक्रवार को बरामद कर लिया है। वह एक दिन पहले अस्पताल से ही लापता हो गया था। 10 महीने का आर्यन अटल चौराहा के पास एक महिला से मिला है।

महिला ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि गैपुरा से लौटते वक्त उसे बच्चा रोते हुए मिला था। रात हो जाने पर वह उसे अपने घर ले गई। दूध पिलाने के बाद उसे सुला दिया। आज वह थाने जा रही थी तभी पुलिस ने रोक लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने तीन कहानी बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मां के गोद में मासूम आर्यन।
मां के गोद में मासूम आर्यन।

दवा दिलाने ले गई थी मां
गुरुवार को बामी गांव की कंचन बीमार बेटे आर्यन का इलाज कराने मंडलीय अस्पताल आई थी। उसके साथ चचिया सास प्रभावती और ननद सोनी भी थीं। कंचन ने बेटे को प्रभावती को दे दिया। इसके बाद वह दवा लेने चली गई।

इसी दौरान प्रभावती अपने बेटे को शौच कराने चली गई। प्रभावती ने आर्यन को चबूतरे पर ही छोड़ दिया। कंचन जब वापस लौटी तो उसका बेटा गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस काे दी गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच
अस्पताल से बच्चा गायब होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल से बच्चा विंध्याचल इलाके में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।