मिर्जापुर के नारायनपुर क्षेत्र के रैपुरिया स्थित गंगा घाट पर पीपा पुल निर्माण के लिए गुरुवार को चुनार विधायक अनुराग सिंह ने गंगा घाट पर भूमि पूजन किया। पीपा पुल के निर्माण का कार्य आरम्भ हो गया। अनुराग सिंह ने कहा कि पीपा पुल का निर्माण होने से सोनभद्र के साथ ही चन्दौली और बिहार जाने वालों के लिए भी सुगम रास्ता साबित होगा।
किसानों को भी होगा फायदा
प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास और लोगों के ऊर्जा को संचित कर उत्थान में लगाने में लगी है। यह पीपा पुल स्थानीय नागरिकों के लिए उत्थान में सार्थक कदम साबित होगा। सब्जी की खेती करने वाले किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
म्बी दूरी तय करने की जरूरत नहीं
नरायनपुर के रैपुरिया गंगा घाट पर पीपा पुल निर्माण को लेकर वर्षों से चली आ रही मांग अंततः पुरी हो गई। पुल निर्माण के लिए पूजन अर्चन किया गया। इस मौके पर जुटे नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। कहा कि अब गंगा तट पर बसे तमाम लोगों को वाराणसी से मिर्जापुर आने और जाने में सुविधा होगी। लोगों को लम्बी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.