भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस आम जनता के घरों पर भी तिरंगा लहराता नजर आएगा। इसके लिए 11 से 17 अगस्त के मध्य हर घर पर तिरंगा नजर आयेगा। जिले में 3 लाख 60 हजार झंडा बनवाने का लक्ष्य रखा गया है।
महिला स्वयं सहायता समूहों को तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। आजादी के दीवानों के बारे में बताया जाएगा। देश के विकास में युवा शक्ति सहायक बने। अमृत महोत्सव भारत की गौरव गाथा को जानने, समझने और उस पथ का अनुकरण करने का संदेश देने वाला का वर्ष है।
जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम होगा। सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूह और नागरिक संगठन के सहयोग से किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी जागरूक करेंगे।,
प्रधानों को सभी घरों, दुकानों, कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों और नलकूपों पर झंडा फहराने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर में सभी सरकारी राशन की दुकानों पर झंडा बांटने का केंद्र बनाया जाएगा।
सभी के प्रचार प्रसार से लगेगा स्टिकर
जिले के सभी सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसायिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शाॅपिंग कॉमप्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी थाना को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है।
परिवहन निगम की सभी बसों, निजी बसों, ट्रकों और अन्य परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश देने वाला स्टीकर लगाया जाएगा। जिससे कोई घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से बच न पाए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.