क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर सहसपुर में मैरिज हॉल में अखिल भारतीय यादव महासभा का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। जिसमें अतिथियों ने संगठन की एकता पर बल दिया और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
रविवार दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यादव महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री महेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राम कैलाश यादव ने संयुक्त रूप से संगठन की एकता पर बल दिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो संगठन संगठित रहते हैं तभी वह अपने समाज का विकास करते हैं। इसी के चलते सभी को एकजुट रहना होगा और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया।
संभल की जिला पंचायत अध्यक्षा डॉक्टर अनामिका यादव ने कहा कि यादव महासभा एक मजबूत संगठन है और इसको और भी ज्यादा मजबूत बनाना होगा। इसके लिए हम सभी को आगे आने की आवश्यकता है। इस मौके पर सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और फूल मालाएं लाद कर जोरदार स्वागत किया।
पदाधिकारियों ने रखे विचार
इस मौके पर अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। इस दौरान मुख्य रूप से रघुराज सिंह यादव, अजय यादव, सुरजीत सिंह यादव, किशन पाल सिंह यादव, डॉक्टर सोमबीर सिंह यादव, विजेंद्र सिंह यादव, गोपाल सिंह यादव, जगदीश यादव, राम कुंवर सिंह यादव, विजय यादव, विश्वास यादव उर्फ लवली, डॉ नवदीप यादव, गजेंद्र सिंह यादव, जय वीर सिंह यादव, विक्रम सिंह यादव, सोनू यादव, सुनील यादव, मोरध्वज यादव, हेमंत कुमार यादव, गुलाब सिंह यादव, नंदकिशोर यादव, विष्णु यादव समेत यादव महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.