बारिश से सुहाना हुआ मुरादाबाद का मौसम:बारिश के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर 28 डिग्री सेल्सियस हुआ, गर्मी से जूझते लोगों को मिली राहत

मुरादाबाद2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को सुबह मुरादाबाद में करीब 20 मिनट तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है, इससे लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है। - Dainik Bhaskar
बुधवार को सुबह मुरादाबाद में करीब 20 मिनट तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है, इससे लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

बुधवार सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। महज 20 मिनट तक हुई बूंदाबांदी से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया है। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है।

मुरादाबाद में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 10 बजे बारिश शुरू हुई। हालांकि 20 मिनट बाद ही बारिश थम गई। लेकिन इसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को बड़ी राहत मिली।

बिजली कटौती से भी परेशान हैं लोग

बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।
बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।

एक तरफ गर्मी में पारा 42 डिग्री को छू रहा था। दूसरी तरफ बिजली की बेतहाशा कटौती। ऐसे में लोगों को बड़ी दिक्कत हो रही थी। बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है। हालांकि बिजली कटौती से लोगों को अभी राहत नहीं मिली है। बिजली कटौती का सिलसिला बुधवार को भी जारी है। सुबह 9 बजे से ही शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं है।

खबरें और भी हैं...