दूसरे चरण के लिए नामांकन कल यानी शुक्रवार से शुरू हाे जाएगा। इसके लिए पुलिस ने कलेक्टेट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। कलेक्ट्रेट से 300 मीटर पहले ही बैरियर लगाकर सुरक्षा घेरा शुरू दिया जाएगा। DIG शलभ माथुर सुरक्षा इंतजाम परखने के लिए गुरुवार दोपह सुबह कलेक्नेट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और ASP सागर जैन के साथ कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। DIG ने अधीनस्थों को निर्देश दिया है कि निर्धारित संख्या से अधिक लोग कलेक्ट्रेट में एंट्री न करनें पाएं। कोरोना गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन कराया जाए।
DM करेंगे ब्रीफिंग
चुनाव काे लेकर की गई तैयारियों के बारे में ब्रीफिंग करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी / DM शैलेंद्र सिंह ने एक बजे प्रेस कांफ्रेंस रखी है। जिसमें डीएम चुनाव काे लेकर की गई तैयारियों के बारे में ब्रीफ करेंगे। इस बीच डीएम के निर्देश पर जिले में राजनीतिक दलों के होर्डिंग पोस्टर उतारने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आचार संहिता का उल्लंघन होने पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.