बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक (मेरठ प्रांत) गौरव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद का बताया जा रहा है। जिसे गौरव ने खुद विजयदशमी की बधाई देते हुए फेसबुक पर शेयर किया था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गौरव मझोला थाना क्षेत्र में लाकड़ी में रहते हैं।
एक- एक कारतूस गिन रही है पुलिस
एक तरफ पुलिस शस्त्र धारकों का एक - एक कारतूस गिन रही है। हर्ष फायरिंग में कई शस्त्र धारकों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी हैं। वहीं बजरंग दल नेता ने हर्ष फायरिंग कर खुद ही वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया है। बजरंग दल नेता के इस दुस्साहस को पुलिस के लिए खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में मझोला थाने में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस से जमकर बदसलूकी की थी। इसके कुछ दिन बाद ही यह मामला सामने आया है।
इंस्पेक्टर बोले- जांच कर रहे हैं
मझोला इंस्पेक्टर का कहना है कि हर्ष फायरिंग का वीडियो उनकी जानकारी में आया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कहां का है। इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले में कार्रवाई होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.