मुरादाबाद में नाली खुदाई के दौरान दुकान भरभराकर गिरी:दुकानदार का लाखों रुपए का नुकसान, व्यापारियों में गुस्सा

मुरादाबाद21 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद शहर के ताड़ीखाना चौक पर सीएम ग्रेड योजना के तहत कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को नाली की खुदाई करते समय एक दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। दुकान गिरने से व्यापारी का भारी नुकसान हो गया। घटना के बाद मौके पर अ

.

ताड़ीखाना चौक पर पिछले काफी समय से सीएम ग्रेड योजना के तहत नाली निर्माण और खुदाई का कार्य चल रहा है। बुलडोजर की मदद से एक दुकान के बाहर नाली की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान गुप्ता प्रोविजन के नाम से संचालित नवीन गुप्ता की दुकान अचानक ढह गई। दुकान के दोनों शटर गिरने के साथ ही अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान में लगे एसी सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है।

दुकान स्वामी नवीन गुप्ता ने घटना को लेकर खुदाई कार्य करा रहे लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही खुदाई करने वाले कर्मचारियों को आगाह किया था कि दुकान के आसपास ज्यादा गहरी खुदाई न की जाए। उन्होंने सुझाव दिया था कि सावधानीपूर्वक हाथों से खुदाई कर ली जाए, ताकि दुकान को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। लेकिन आरोप है कि उनकी बात को नजरअंदाज कर बुलडोजर से खुदाई जारी रखी गई।

नवीन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने काम करने वाले लोगों से यहां तक कहा था कि यदि मजदूरों की कमी है तो वह अपनी तरफ से मजदूर उपलब्ध करा देंगे, लेकिन इसके बावजूद उनकी बात नहीं मानी गई। व्यापारी के मुताबिक उनकी दुकान के एक तरफ पहले ही खुदाई की जा चुकी थी। इसके बाद वह दुकान बंद कर वहां से चले गए थे। उनका आरोप है कि दुकान के पीछे कॉपर की पाइप दबी होने के चलते खुदाई के दौरान करीब दो फीट अतिरिक्त गहराई तक खुदाई कर दी गई, जिससे दुकान की नींव और आसपास की मिट्टी प्रभावित हुई और देखते ही देखते दुकान गिर गई।

दुकान स्वामी नवीन गुप्ता ने बताया कि दुकान गिरने से उन्हें करीब 10 से 12 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे सामान के साथ एसी और अन्य जरूरी उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अचानक हुई इस घटना से उनका व्यापार प्रभावित हो गया है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links