रामपुर में रविवार को सांसद और सपा नेता मोहम्मद आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा ने गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। आजम खां का नाम जिन्ना के साथ जोड़े जाने से खफा तंजीन ने कहा कि आजम खां मजबूत व दृढ़ राष्ट्रवादी हैं। उनका नाम जिन्ना के साथ जोड़ना अफसोस जनक है। रामपुर सदर सीट से सपा (समाजवादी पार्टी) की विधायक तंजीन फातिमा ने कहा कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव हों या फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, इनमें से कोई भी जिन्ना की कब्र पर माथा टेकने नहीं गया। भाजपा तंज कसते हुए तंजीन उन्होंने कहा कि आडवाणी ही जब पाकिस्तान गए थे तो खासकर जिन्ना की कब्र पर जाकर उन्होंने माथा टेका था।
क्या कहा था शाह ने
गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आजमगढ़ में कहा था कि हम JAM लेकर आए हैं। इससें J का मतलब जनधन अकाउंट, A का मतलब आधार कार्ड और M का मतलब मोबाइल फोन है। शाह ने आगे कहा था कि समाजवादी पार्टी भी एक JAM लाई है। उनके JAM में J का मतलब जिन्ना, A का मतलब आजम खान और M का मतलब मुख्तार अंसारी है।
तंजीन बोलीं- आजम साहब ने हमेशा 2 नेशन थ्योरी का विरोध किया
रामपुर में अपने आवास पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर तंजीन फातिमा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- "गृहमंत्री जी का बयान बेहद अफसोस जनक है। आजम साहब एक सांसद होने के साथ - साथ शिक्षाविद भी हैं। वह दृढ़ और मजबूत राष्ट्रवादी रहे हैं। उन्होंने हमेशा ही जिन्ना की 2 नेशन थ्योरी का विरोध किया है और कभी भी पाकिस्तान जाने की बात नहीं कही। इसके बावजूद उनके बारे में गृहमंत्री का ऐसा बयान सरासर अन्याय है।" तंजीन ने कहा कि गृहमंत्री का बयान राजनीति से प्रेरित है। आजम साहब ही नहीं देश में रहने वाला कोई भी व्यक्ति जिन्ना की 2 नेशन थ्योरी का समर्थक नहीं हो सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.