ठाकुरद्वारा ईद के मद्देनजर नगर पालिकाध्यक्ष हाजी लियाकत हुसैन अंसारी , ईओ पुनीत कुमार ने सोमवार को ईदगाह का निरीक्षण कर नमाज की तैयारियों का जायजा लिया। नगर पालिकाध्यक्ष ने रास्ते में सफाई कराए जाने संबंधी निर्देश दिए।
ईदगाह पर नमाज के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर हैं। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे हैं। नगर इमाम से तैयारियों की बाबत बातचीत की। साथ ही उन्होंने अधीनस्थों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष हाजी लियाकत हुसैन अंसारी ने ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही।
ईद की नमाज सड़क के बजाए ईदगाहों या आसपास की खाली जमीनों में होगी। काजी शहर काजी ने समय से आकर ईदगाह के अंदर नमाज अदा करने की अपील की है। शहर काजी ने बताया कि ईदगाह पर ईद की नमाज ठीक सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। सभी लोग समय से ईदगाह पहुंचे। सरकार की गाइडलाइन का सभी लोग पालन करेंगे और सड़कों पर कोई भी नमाज अदा नहीं करेगा। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे किसी को तकलीफ हो। उन्होंने कहा कि सभी सादगी से ईद मनाएंगे और अमन चैन कायम रखने में प्रशासन की मदद करें।
अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार व पालिकाध्यक्ष हाजी लियाक ईद पर्व को दृस्टिगत रखते हुए नगर की ईद गाहों के आसपास व रास्तों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित कर्मचारियों को ईदगाह ,मेन् बाज़ार,मीना बाज़ार आदि स्थानों पर फॉगिंग करने,ईदगाहों पर वॉटर टैंकर खड़े करने ,जलापूर्ति ,व नगर मे विशेष सफाई करा कर चूना पाउडर छिड़कने के निर्देश दिये गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.