मुजफ्फरनगर मैं 34 साल पहले खेड़ीकर्मु बिजलीघर पर हुए आंदोलन से वजूद में आई भारतीय किसान यूनियन के संगठनात्मक ढांचे में प्रदेश स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। किसान आंदोलन को धार देने के नजरिये से भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, झांसी तथा चित्रकूट सहित कानपुर मंडलों के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व कई अन्य पदों पर नई तैनाती की है। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के हस्ताक्षर युक्त विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा वाली सूची जारी की गई है।
नवीन राठी को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने मुजफ्फरनगर के नवीन राठी को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। धीरज को मंडल महासचिव, विनय कुमार को सहारनपुर तथा नीरज पहलवान को मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष एवं सत्येंद्र ठाकुर को जिला महासचिव व कपिल सोम को मुजफ्फरनगर युवा अध्यक्ष बनाया गया। कपिल खाटियान को शामली का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
वीरेंद्र सिंह को मेरठ मंडल महासचिव की जिम्मेदारी
मेरठ मंडल महासचिव पद की जिम्मेदारी वीरेंद्र सिंह को दी गई है, जबकि विजेंदर सिंह को गाजियाबाद, दिनेश खेड़ा को हापुड़ तथा अनित कसाना को गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
मुरादाबाद मंडल के भी सभी जिलाध्यक्ष बदले
मुरादाबाद मंडल में कुलदीप सिंह को बिजनौर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शंकर सिंह यादव का संभल, हबीब अहमद को रामपुर तथा मनोज चौधरी को मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
बरेली मंडल में भी किया गया बड़ा फेरबदल
भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष ने बरेली मंडल के पीलीभीत निवासी सतविंदर सिंह कहलो को उपाध्यक्ष तराई क्षेत्र, गजेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष बरेली, मनजीत सिंह को जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर तथा स्वराज सिंह को जिलाध्यक्ष पीलीभीत बनाया है।
लखनऊ मंडल में भी दी गई नई जिम्मेदारी
लखीमपुर खीरी के अमनदीप सिंह को लखनऊ मंडल में सचिव तराई क्षेत्र का पद दिया गया है। जबकि गुरमीत सिंह को लखनऊ तथा दिलबाग सिंह को लखीमपुर खीरी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
उत्तमसिंह यादव बने झांसी मंडल अध्यक्ष
उत्तम सिंह यादव को झांसी मंडल अध्यक्ष, कमलेश लंबरदार को झांसी का जिलाध्यक्ष, रंजीत यादव को ललितपुर तथा दुजेन्दर को जालौन का भाकियू जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
चित्रकूट मंडल में भी बदले चार जिलाध्यक्ष
भाकियू प्रदेशअध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने बांदा के बैजनाथ अवस्थी को चित्रकूट मंडल अध्यक्ष बनाया है। जबकि निरंजन राजपूत को हमीरपुर, रामखिलावन शुक्ला को महोबा, विनोद सिंह को बांदा तथा राम सिंह पटेल को चित्रकूट का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कानपुर मंडल में भी बदले चार जिलाध्यक्ष
रमेश यादव को कानपुर मंडल अध्यक्ष मनोनीत करने के साथ ही रवि प्रताप को कानपुर नगर, विपिन तिवारी को कानपुर देहात, शमीम सिद्दीकी को कन्नौज तथा संजीव यादव को इटावा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.