पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर प्रदेश में सपा से सांसद रह चुके अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया। वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। अमर सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा और अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे।
अमर सिंह ने मुलायम सिंह समेत कई लोगों पर विवादित टिप्पणियां भी कीं। सपा से अलग होने के बाद अमर सिंह ने मुलायम के खिलाफ एक टिप्पणी में कहा था- मैं मुलायम के लिए एकलव्य बनकर संतुष्ट हूं, पर एकलव्य की तरह अपना अंगूठा उन्हें नहीं दूंगा।
पहली बार मुलायम पर साधा था निशाना
सपा से निकाले जाने के बाद मार्च 2010 में अमर सिंह बोले- मुलायम सिंह या तो आप लोहियावादी नहीं हैं या फिर अपने स्वार्थी मुलायमवाद का सफेद झूठ लोहियाजी पर मढ़ना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि सारी नेतृत्व क्षमता, गुणवत्ता सिर्फ एक ही परिवार में है। मेरी गलती थी कि मैंने 14 साल से हो रही इस धांधली को नहीं देखा।
रामगोपाल यादव को लेकर उठाया था सवाल
23 अक्टूबर 2010 को अमर सिंह ने मुलायम सिंह के साथ रामगोपाल पर भी निशाना साधा था। अमर सिंह का कहना था कि मुलायम सिंह यादव ने लोहिया के सिद्धांतों की बलि चढ़ा दी है। लोहिया ने कभी भाई-भतीजावाद को बढ़ावा नहीं दिया। मुलायम इसी को बढ़ावा दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी में सिर्फ दो अपवाद थे। एक जनेश्वर मिश्र और दूसरे अमर सिंह। एक को राम जी खा गए तो दूसरे को रामगोपाल।
मुलायम सिंह को अमर सिंह ने जोकर कहा था
अमर सिंह ने 21 फरवरी 2012 को कहा- यूपी के भ्रष्टाचार में मुख्यमंत्री मायावती और मुलायम सिंह यादव दोनों साझेदार हैं। मुलायम सिंह एक पहिए की साइकिल चलाने वाले जोकर हैं।
मुलायम के रेप वाले बयान पर कसा था तंज
अमर सिंह ने 12 अप्रैल 2014 को कहा- मुलायम सिंह ने बलात्कार पर बयान दिया है कि लड़के हैं। मन मचल जाता है। ऐसा लगता है कि मुलायम सिंह का वश चले तो रेप को भी जायज कर दे।
ब्लॉग से भी साधा निशाना
अमर सिंह ने ब्लॉग में लिखा था,'मैंने कहा था कि मैं मुलायम का मात्र दर्जी और कूड़ेदान हूं। उनकी गलत नीतियों को नैतिकता के कपड़े में सिलकर संवारने का मैं 14 साल का अपराधी हूं, लेकिन दल की गलतियों का श्रेय लेने वाला कूड़ेदान अब मैं नहीं रहा।'
अमर सिंह ने यह भी लिखा, 'मुलायम अब आप अपनी अच्छी-बुरी राजनीति के अकेले दर्जी और कूड़ेदान खुद हैं। आपको अपनी भूमिका मुबारक और मेरे राजनीतिक निर्वाण के लिए शुक्रिया।'
लोकसभा चुनाव में भी मुलायम को निशाने पर लिया
अमर सिंह ने लोकसभा चुनाव तक मुलायम पर कई तल्ख टिप्पणियां कीं। कभी उन्हें लोहिया वादी की जगह परिवार वादी करार दिया तो कभी सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें अपने निष्कासन के लिए जिम्मेदार ठहराया।
यह भी पढ़ें
1. मुलायम को सीएम की कुर्सी तक पहुंचाया; अखिलेश ने बताया था बाहरी व्यक्ति, आजम से हमेशा रही तल्खी
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.