पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दीपावली पर अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए सजी है। आज पहली बार रामलला के मंदिर में 11 हजार दीप जलाए गए। CM योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में जन्मभूमि पहुंचकर रामलला की पूजा की। इसके बाद रामकथा पार्क में भगवान की अगवानी की। योगी और पटेल शाम को दीपोत्सव की शुरुआत की। दीपोत्सव के लिए सरयू के 24 घाटों को छह लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए।
#WATCH: Earthen lamps lit on the bank of River Saryu in Ayodhya as part of 'Deepotsava' celebrations. #Diwali pic.twitter.com/JzdhP7101y
— ANI UP (@ANINewsUP) November 13, 2020
अयोध्या में तीन दिन के दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। इस दिन भगवान राम का राज्याभिषेक भी किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भगवान राम का मंदिर बनने के इंतजार में दुनियाभर में भक्तों की पीढ़ियां गुजर गईं। भक्तों का यह सपना पीएम मोदी की वजह से पूरा हुआ। आज पांच सदी का संकल्प पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।
अपडेट्स:
दीपोत्सव के दौरान पूरी अयोध्या राममय नजर आ रही है। प्रशासन ने शहर में रामकथा के प्रसंग उकेरे हैं, तो वहीं स्थानीय कलाकारों की मंडलियां रामायण के पात्रों का वेश धारण किए हुए है।
कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए अयोध्या को सील कर दिया गया है। बाहरी लोगों के अयोध्या में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
दीप श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन
सरयू के तटों पर सजी दीप श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है। अवध यूनिवर्सिटी के कला और फाइन आर्ट विभाग के स्टूडेंट्स ने दीपों के साथ राम कथा के प्रसंगों का दिखाया है।
घाट संख्या तीन पर वनवास से 14 साल बाद लौटे भगवान श्रीराम के पुष्पक विमान को दीपों से तैयार किया गया है। घाट संख्या पांच पर पहाड़ लेकर उड़ते हनुमानजी की छवि दिखाई गई है। वहीं घाट संख्या 10 पर श्रीराम दरबार की पेंटिग बनाई गई है।
ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया
DIG दीपक कुमार के मुताबिक, ड्रोन कैमरे से पूरे अयोध्या की निगरानी की जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। अयोध्या में ही 12 स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है। एंबुलेंस और मरीज वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।
पॉजिटिव- आज आप में काम करने की इच्छा शक्ति कम होगी, परंतु फिर भी जरूरी कामकाज आप समय पर पूरे कर लेंगे। किसी मांगलिक कार्य संबंधी व्यवस्था में आप व्यस्त रह सकते हैं। आपकी छवि में निखार आएगा। आप अपने अच...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.