पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
21 दिनों के लॉकडाउन के बावजूद उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (कोविड-19) का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है। इससे आम लोगों के साथ सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे में योगी सरकार ने लॉकडाउन में और सख्ती करते हुए 15 अप्रैल की रात 12 बजे तक के लिए राज्य के 15 जिलों के 104 हॉटस्पॉट को पूरी तरह से सील करने का निर्णय लिया है। यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। इन जिलों में अब लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ मीडिया, मेडिकल व पुलिस वालों को ही घर से निकलने की इजाजत होगी। सरकार ने इस संकट में मदद के लिए सामानों की होम डिलीवरी कराने का निर्णय लिया है।
इन 15 जिलों में हुए इलाके सील
15 जिलों के 100 से ज्यादा इलाकों को पूरी तरह से सील करने का फैसला किया है। इनमें लखनऊ के 11, आगरा के 22, गाजियाबाद के 13, गौतमबुद्धनगर के 12, वाराणसी के 4, शामली के 4, मेरठ के 7, बुलंदशहर के 3, सीतापुर का 1, बस्ती के 3 और सहारनपुर के 4 इलाके शामिल हैं।
राज्य में अब तक 343 संक्रमित, इन 15 जिलों में 295 केस
उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 343 केस सामने आ चुके हैं। जिन 15 जिलों को पूरी तरह से सील किया गया है। यहां अब तक 295 केस मिल चुके हैं। जिनमें तब्लीगी जमातियों की संख्या 147 है। यादि 50 फीसदी से अधिक जमातियों ने यहां संक्रमण फैलाया है।
शहर | केस | तब्लीगी जमाती |
लखनऊ | 24 | 12 |
आगरा | 64 | 38 |
गाजियाबाद | 23 | 14 |
गौतमबुद्धनगर | 58 | 00 |
कानपुर | 08 | 07 |
वाराणसी | 09 | 04 |
शामली | 17 | 17 |
मेरठ | 35 | 15 |
बरेली | 06 | 00 |
बुलंदशहर | 08 | 05 |
फिरोजाबाद | 07 | 07 |
महाराजगंज | 06 | 06 |
सीतापुर | 08 | 08 |
बस्ती | 08 | 00 |
सहारनपुर | 14 | 14 |
अन्य जगहों पर | 48 | 40 |
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.