पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिल्ली से सटे नोएडा शहर में शुक्रवार को लॉकडाउन के बीच डायल 112 सेवा के पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश की। दरअसल, नोएडा के सेक्टर 63 की गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। उसका पति साधन के इंतजाम के लिए परेशान था। जब कोई मदद नहीं मिली तो उसने डायल 112 के टि्वटर हैंडल पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए टि्वट किया। महज चार मिनट में पुलिस की गाड़ी दरवाजे पर पहुंच गई। महिला ने बेटे को जन्म दिया है।
तीन घंटे से एंबुलेंस के लिए था परेशान
नोयडा के एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले धनरंजन की पत्नी को शुक्रवार की सुबह प्रसव पीड़ा हो रही थी। धनरंजन बताते हैं कि, पीड़ा के कारण पत्नी की हालत बिगड़ती जा रही थी। लॉकडाउन के बीच कोई वाहन नहीं मिल रहा था। एंबुलेंस से भी मदद मांगी, लेकिन वह भी मुहैय्या नहीं हो सकी। जब व्यवस्था नहीं हुई तो 112 हेल्पलाइन से मदद मांगी। टि्वट करने के महज चार मिनट में ही 112 की पीआरवी 2645 दरवाजे पर पहुंच गई।
112 हेल्पलाइन नोयडा में तैनात राजेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि, 11:13 मिनट पर आई सूचना पर कॉलर अश्मित सिंह से बात हुई। कॉलर ने बताया कि मेरे किरायेदार धनरंजन कुमार की पत्नि की डिलीवरी होने वाली है और तीन घंटे से अधिक दर्द हो रहा है। तब हम लोगों ने 4 मिनट में मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था कराकर सेक्टर 30 नोएडा में महिला हॉस्पिटल की इमरजेंसी में एडमिट कराया। कॉलर लॉकडाउन और यातायात का साधन न मिलने की वजह से काफी परेशान था।
कठिन परिस्थितियों में की मदद, पत्नी ने सुंदर बेटे को जन्म दिया
धनरंजन बताते हैं कि, 112 की पीआरवी और पीआरवी स्टाफ कमांडर हेड कांस्टेबल अरविंद तिवारी, सब कमांडर जितेन्द्र शर्मा, पायलट मनीष कुमार ने कठिन परिस्थितियों में मदद दी है। जिसकी वजह से आज मेरी पत्नी की डिलीवरी हो सकी और उसने सुंदर बच्चे को जन्म दिया है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.