पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में गुरुवार को 24 घंटे के भीतर 251 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 125 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। लेकिन सात दिन के आंकड़े डराने वाले हैं। जिले में 8 मार्च को पहला केस सामने आया था। एक हजार मामले होने में 99 दिन लगे थे। 15 जून को 1057 मामले थे। लेकिन उसके बाद 186 दिन में यह आंकड़ा करीब 10 गुना बढ़कर 9605 पर पहुंच गया है। एक हजार पॉजिटिव केस तो बीते एक हफ्ते में सामने आए हैं।
आंकड़े बयां कर रहे हैं कि जनपद में तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। जांच ज्यादा होना भी इसकी एक वजह है। राहत की बात है कि मार्च माह से लेकर अब तक 7,737 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि 1,820 अब भी सक्रिय है। जिनका इलाज विभिन्न कोविड व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।
महीने दर महीने बढ़ी संक्रमण की रफ्तार
माह | मामले | मौत |
मार्च | 38 | -- |
अप्रैल | 100 | -- |
मई | 315 | 07 |
जून | 1759 | 15 |
जुलाई | 2794 | 20 |
अगस्त | 2864 | 03 |
सितंबर (9 सितंबर तक) | 1737 | 01 |
मौत की दर में आई कमी
गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना से मृत्यु दर 0.51 प्रतिशत है। जबकि प्रदेश मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत के आसपास है। इससे एक प्रतिशत से कम करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां मृत्यु दर में कमी का बेहतर इलाज और जल्दी इलाज व ट्रैकिंग बेहतर करना है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.