इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रविवार को 3932 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के छात्र अप्लाई कर सकते हैं। हाईकोर्ट ने यह भर्ती प्रदेशभर की जिला कोर्ट के लिए निकाली है। इस पर आवेदन की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो गई है। 13 नवंबर लास्ट डेट है।
इसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी के 1186 पद भरे जाएंगे। इनमें हिन्दी स्टेनोग्राफर के 881 और अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के 305 पद हैं। इसके अतिरिक्त जूनियर असिस्टेंट के 1021 पद, ड्राइवर के 26 और ग्रुप डी के 1699 पदों पर भर्ती की जानी है। फॉर्म फीस 100 रुपए रखी गई है। कुछ पदों के लिए भर्ती शुल्क 800 रुपए है।
रिक्रूटमेंट की विस्तृत जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट https://www.allahabadhighcourt.in/ पर देख सकते हैं। इसके अलावा, http://recruitment.nta.nic.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। (पूरी खबर यहा पढ़ें)
नीचे का नोटिफिकेशन हाईकोर्ट की तरह से जारी किया गया है। इसे भी आप देख सकते हैं...
इसके अलावा, दैनिक भास्कर लगातार यूपी में नौकरियों से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहा है। 17 साल के वो युवा जो मैथमेटिक्स, फिजिक्स और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ 12वीं पास कर चुके हैं वो इंडियन नेवी के 317 पदों के लिए अप्लाई कर चुके हैं। रिटेन एग्जाम और फिजिकल टेस्ट के बाद सिलेक्शन होगा। 40 हजार तक सैलरी मिलेगी।
पूरी जानकारी के लिए नीचे ग्राफिक देखें।
आपने सभी नौकरियों के बारे में देख लिया। अगर, कुछ चीजें नहीं समझ आती तो आप उस विज्ञापन का ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। बाकी अगर आपको लगता है कि इन विज्ञापनों से आपके भाई, दोस्त या किसी रिलेटिव का भला हो जाता है तो उस तक यह जरूर पहुंचाएं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.