- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Congress Padyatra | Here's Hathras Rape Case Updates In Photos From Yamuna Expressway
14 फोटो में देखिए राहुल-प्रियंका का प्रदर्शन:हाथरस जाने से पुलिस ने रोका तो राहुल झाड़ियों के बीच से निकलते दिखे, चोट लगने पर प्रियंका ने हाल जाना
राहुल और प्रियंका कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर 1.30 बजे एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे। पुलिस ने रोका तो वे झाड़ियों के बीच से निकलने की कोशिश करने लगे।
हाथरस में गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहे राहुल और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ही रोक दिया। जब वे नहीं माने तो गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, राहुल और प्रियंका के काफिले को पुलिस ने रोक दिया। पुलिसवाले ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी। धक्कामुक्की में राहुल जमीन पर गिर गए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल के हाथ में चोट लगी है। फोटोज में देखिए एक्सप्रेस-वे पर 3 घंटे से ज्यादा चले ड्रामा को...
हाथरस में गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने के लिए राहुल और प्रियंका कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर 1.30 बजे एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे।
पुलिस ने राहुल और प्रियंका के काफिले को रोक दिया तो वे पैदल ही आगे बढ़ने लगे।
राहुल गांधी को रोकते पुलिसकर्मी।
कुछ दूर चलने के बाद पुलिस ने फिर रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की। इससे पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई।
पुलिसवाले ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी।
धक्कामुक्की में राहुल जमीन पर गिर गए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल के हाथ में चोट लगी है।
राहुल को हाथ में चोट लगी। प्रियंका गांधी उनके पास पहुंचीं और हालचाल जाना।
प्रियंका गांधी ने पुलिस अफसर के कंधे पर हाथ बातचीत की।
एक्सप्रेसवे पर हंगामे के दौरान बातचीत करते राहुल और प्रियंका।
राहुल की कार जब यूपी बॉर्डर पर पहुंची तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कोरोना के दौर में एक्सप्रेसवे पर कारों का इतना लंबा काफिला करीब 6 महीने बाद नजर आया। राहुल की कार के पीछे करीब 20 गाड़ियां चल रही थीं।
राहुल और प्रियंका एक ही कार में दिल्ली से हाथरस के लिए निकले।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह राहुल का स्वागत किया।