ग्रेटर नोएडा में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान दादरी नगर पालिका के द्वारा आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान लोग भारी संख्या में उसमें शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में दादरी नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों के साथ सभासद भी शामिल हुए।
दादरी नगर पालिका ने रविवार की सुबह आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान तिरंगा यात्रा निकाली यह तिरंगा यात्रा दादरी नगर पालिका से शुरू होते हुए बस स्टैंड व रेलवे रोड से होकर वापस नगर पालिका पर ही समाप्त हुई।
इस तिरंगा यात्रा में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों व सभासदों के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।
दादरी नगर पालिका के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में कुछ लोग बुलडोजर पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
इस तरह बुलडोजर पर सवार होने से हादसा होने की संभावना भी बनी रही। हालांकि लोग आजादी के जश्न में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और खुशी जाहिर कर रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.