10 तस्वीरों में देखिए, UP में आज कहां-क्या हुआ:यूपी देगा 205 करोड़, हरिद्वार का अलकनंदा होटल उत्तराखंड को मिलेगा; कानपुर पहुंचने लगे साइबेरियन पक्षी

उत्तर प्रदेशएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुलाबी ठंड के साथ हाईवे पर हादसे बढ़े हैं। साथ ही, यूपी की सियासत के नित नए रंग दिख रहे है। झांसी में पीएम नरेंद्र मोदी के आने की तैयारियां चल रही है। वहीं, अमेठी में स्मृति ईरानी पहुंच चुकी है। कानपुर में सर्दी के साथ साइबेरियन पक्षियों का प्रवास शुरू हो चुका है। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की।
आइए यूपी की आज की 10 बड़ी खबरों को तस्वीरों के जरिए रुबरू कराते हैं...

1.यूपी-उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ का समझौता, प्रॉपर्टी आधी-आधी बंटेगी

सीएम योगी से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी मिलने पहुंचे तो उन्हें स्मृति में मंदिर का स्वरूप भेंट किया गया।
सीएम योगी से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी मिलने पहुंचे तो उन्हें स्मृति में मंदिर का स्वरूप भेंट किया गया।

दो दिन के दौरे पर लखनऊ आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच 20 हजार करोड़ की परिसंपत्ति विवाद सुलझा लिया गया है। 21 साल से लंबित मामलों पर सहमति बनी है। इस बात पर भी सहमति बन गई है कि हरिद्वार का अलकनंदा होटल उत्तराखंड को मिलेगा। दोनों राज्यों के बीच हरिद्वार कुंभ की 5 हजार हेक्टेयर जमीन और परिवहन विभाग की 500 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी पर विवाद चल रहा था। बताया गया है कि दोनों राज्यों के अफसरों ने बैठक करके समझौते का फॉर्मूला तय कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

2. बुंदेलखंड का अर्जुन बांध उद्घाटन के लिए तैयार

19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे।
19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे।

अब बुंदेलखंड में जल संकट दूर होने जा रहा है। 12 साल से चल रही अर्जुन सहायक परियोजना का काम पूरा हो गया है। 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। अर्जुन बांध से महोबा, बांदा और हमीरपुर के 168 गांवों के 1.5 लाख किसानों को सीधे लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, 4 लाख लोगों को पीने का पानी भी मिलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

3.लखनऊ में राज्यपाल आनंदी बेन ने मायावती से मिलकर व्यक्त की संवेदना

मायावती के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदी बने।
मायावती के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदी बने।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को बसपा प्रमुख मायावती से मिलकर मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। दोपहर में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल लखनऊ स्थित मायावती के 9 मॉल एवेन्यू आवास पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का कुशलता भी जाना। राज्यसभा सांसद और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी इस दौरान मौजूद रहे।

4. आगरा के कॉलेज में तिलक लगाने-कलावा बांधने पर रोक

कॉलेज में हिंदू छात्र-छात्राओं को हाथ में कलवा और माथे पर तिलक लगाकर आने पर भी रोक है। इसके विरोध में लोगों ने अधिकारियों से मुलाकात की।
कॉलेज में हिंदू छात्र-छात्राओं को हाथ में कलवा और माथे पर तिलक लगाकर आने पर भी रोक है। इसके विरोध में लोगों ने अधिकारियों से मुलाकात की।

एक इंटर कॉलेज में हिंदू विरोधी तर्कों पर लोगों में नाराजगी है। हिंदूवादियों का आरोप है कि यहां बच्चों को मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का रास्ता बताया जा रहा है। कॉलेज में हिंदू छात्र-छात्राओं को हाथ में कलवा और माथे पर तिलक लगाकर आने पर भी रोक है। कॉलेज में जनेऊ धारण करने वालों पर रोक लगाई गई है। इन्हीं आरोपों को लेकर हिंदूवादियों ने कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ एत्माद्दौला थाने में तहरीर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

5. अमेठी में स्मृति की चाय पर चर्चा

चाय की दुकान पर स्मृति ईरानी ने चाय पी। साथ ही, लोगों से अमेठी के माहौल पर भी चर्चा की।
चाय की दुकान पर स्मृति ईरानी ने चाय पी। साथ ही, लोगों से अमेठी के माहौल पर भी चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री व अमेठी की भाजपा सांसद स्मृति ईरानी गुरुवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। उनका पब्लिक मीटिंग का कार्यक्रम है। इस दौरान वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी मीटिंग करेंगे। स्मृति जब लखनऊ से सड़क मार्ग से होते हुए अमेठी आ रहीं थीं तो जगदीशपुर में ट्रेन निकलने के दौरान रेलवे क्रासिंग बंद थी। ऐसे में उनका काफिला रुक गया। वह गाड़ी से उतरी तो काफिले में शामिल भाजपाई भी उतर पड़े। स्मृति सीधे चाय की दुकान पर पहुंच गईं। भाजपाइयों के साथ चाय पीते हुए राजनीति पर चर्चा की। यहां पढ़ें पूरी खबर...

6.कानपुर चिड़ियाघर में पहुंचने लगे प्रवासी पक्षी

कानपुर के चिड़ियाघर में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। मार्च तक यहां पक्षियों का प्रवास जारी रहता है।
कानपुर के चिड़ियाघर में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। मार्च तक यहां पक्षियों का प्रवास जारी रहता है।

उत्तर भारत में सर्दी आने से कानपुर के चिड़ियाघर में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। कानपुर चिड़ियाघर अधिकारी कमल शर्मा ने बताया यहां अक्टूबर से मार्च तक साइबेरियन पक्षी बड़ी संख्या में आते हैं। इसके अलावा यहां 38 प्रजाति के प्रवासी पक्षी आते हैं। साइबेरियन पक्षियों को लेकर कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन उत्साहित है। साथ ही, यहां आने वाले लोगों के लिए भी ये पक्षी आकर्षण का केंद्र हैं।

7.झांसी में हर तरफ रानी लक्ष्मीबाई की झलक

रैली के दौरान झांसी में बालिकाएं कुछ इस तरह नजर आईं।
रैली के दौरान झांसी में बालिकाएं कुछ इस तरह नजर आईं।

झांसी वीरांगना बाइक रैली गुरुवार को निकाली गई। राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व के तहत यह बाइक रैली निकाली गई। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में इस बाइक रैली में नजर आईं। इस दौरान स्कूली बच्चे भी रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में शामिल हुए। हाथ में तलवार लिए, इन बालिकाओं को देखकर लोगों के मन प्रफुल्लता से भर उठे। इस रैली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। झांसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

8.आगरा में मंटोला में जूता फैक्ट्री में लगी आग

आग बुझाने का प्रसास करते अग्निशमन विभाग का स्टाफ।
आग बुझाने का प्रसास करते अग्निशमन विभाग का स्टाफ।

आगरा के मंटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरा हुसैनी चौराहे के पास गुरुवार सुबह जूता फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा तरफी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मीरा हुसैनी चौराहे के पास अकबर मोहम्मद की जूते की फैक्ट्री है। गुरुवार सुबह करीब साढे सात बजे फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से लोगों ने धुआं निकलते देखा। इसकी जानकारी फैक्ट्री स्वामी की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

9.सहारनपुर में दो भाइयों की हत्या

फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने छानबीन करके साक्ष्य जुटाए।
फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने छानबीन करके साक्ष्य जुटाए।

सहारनपुर में गुरुवार को दो तांत्रिक सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों रोज की तरह सुबह खेत पर बनी पूर्वजों की समाधि स्थल की पूजा करने गए थे। काफी देर बाद नहीं लौटने पर परिजन खोजते हुए निकले तो दोनों का 50 मीटर की दूरी पर शव पड़ा मिला। यह पूरा मामला थाना गंगोह के गांव मैनपुरा का है। सूचना पर SSP आकाश तोमर और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10.फिरोजाबाद में बस से जा रहे थे श्रद्धालु, ओवरलोड टेंपो से हुई टक्कर, 6 घायल

हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस को सड़क से किनारे कराया गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस को सड़क से किनारे कराया गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

फिरोजाबाद में गुरुवार सुबह हुए हादसे में छह लोग घायल हो गए। इसमें तीन श्रद्धालु भी शामिल हैं। हादसा शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालत ठीक बताई जा रही है। ​​​​​​पश्चिम बंगाल से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए बस से श्रद्धालु जा रहे थे। तभी शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित राष्ट्रीय विद्यालय के सामने आगरा की ओर से आ रही टेंपो बस से टकरा गई। हादसे में बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर..