पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। बादलपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में एक पक्ष के तीन लोगों के गोली लग गयी। जिसमें दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।
उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का लाइव वीडियो भी बनाया गया जिसमें जमकर फायरिंग हो रही है।फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
रास्ते को लेकर विवाद के बीच चली गोलियांं
दरअसल ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के गिरधपुर गांव का है जहां सोमवार को प्रथम पक्ष के देवेंन्द्र और दूसरे पक्ष के भूरा के बीच रास्ते को लेकर विवाद था। रास्ते के विवाद में भूरा के परिजन प्रेम, सेलक और अमित इकट्ठा हुए थे। मौके पर दोनों पक्ष के बीच बहस हुई जिसमे देवेन्द्र पक्ष की तरफ से अपनी लाइसेंसी हथियार से फायरिंग किया गया। इसमें प्रेम, सेलक और अमित को गोली लग गई। जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों द्वारा अमित और सेलक को मृत घोषित कर दिया गया।
पूर्व में एक अन्य प्रकरण में दोनो पक्षों की 107/116 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। विवाद के निस्तारण के लिए स्थानीय लोगों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस बल व अधिकारीगण मौके पर मौजूद है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.