• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Uttar Pradesh Big Breaking News Updates। 1 October 2022 Today Live News Updates Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut

यूपी की बड़ी खबरें:सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजल भरे टैंकर की भ‍िड़ंत में लगी आग, 2 की मौत, 2 घायल

उत्तर प्रदेश6 महीने पहले
यह फोटो डीजल भरे टैंकर में लगी आग की है।

सीतापुर में देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजल भरे टैंकर की भिड़ंत के बाद वाहनों में आग लग गई। टैंकर की आग ने लिया विकराल रूप ले लिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाडियां घटनास्थल पर पहुंच गई है। आग बुझाने का प्रयास कर रही है। घटना रेउसा थाना इलाके में बिसवां मार्ग पर मूरतपुर गांव के पास का है।

  • प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें...

मेरठ में सत्यपाल मलिक बोले- कश्मीर पर लिखूंगा किताब, 2024 में नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक शनिवार को हापुड़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि RLD हमारी पार्टी है।
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक शनिवार को हापुड़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि RLD हमारी पार्टी है।

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक शनिवार को हापुड़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि RLD हमारी पार्टी है। हम भी इसे में से निकले हैं, मेरा जयंत चौधरी के साथ साफ्टनेस है, वह पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के पोते है। मैं कश्मीर पर किताब लिखूंगा। उन्होंने यह बात उबारपुर गांव में अपने बुआ के घर पर कही।

2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैं कोई चुनाव नहीं लडूंगा। न ही कोई राजनीति पार्टी ज्वाइन करूंगा। उबारपुर गांव में मेरा बचपन बीता है। मै बता सकता हूं कि कहां किसके खेत और बाग हैं। उबारपुर गांव से ही मैंने 10वीं तक पढ़ाई की थी। पढ़ें पूरी खबर

कानपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 7 से अधिक लोगों के मरने की सूचना

कानपुर के घाटमपुर में शनिवार देर शाम भीषण हादसा हो गया। साढ़ में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई।
कानपुर के घाटमपुर में शनिवार देर शाम भीषण हादसा हो गया। साढ़ में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई।

कानपुर के घाटमपुर में शनिवार देर शाम भीषण हादसा हो गया। साढ़ में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। हादसे में 7 से अधिक श्रद्धालुओं के मरने की सूचना है। 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौके पर ग्रामीण और पुलिस रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। ट्राली में करीब 40 लोग सवार थे। वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलट गई। मौजूदा समय में 10 शव भीतरगांव सीएचसी पहुंचे हैं।

जानकारी पाकर कानपुर से भी कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे है। अपनों की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

बताया जा रहा है कि कोरथा में बच्चे का मुंडन करने माता-पिता रिश्तेदारों संग गए थे। पिता ही ट्रैक्टर चला रहा था। बच्चे, माता और पिता तीनों की मौत से स्वजन में दुखों का पहाड़ टूट गया है।

यह फोटो हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की है।
यह फोटो हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की है।
यह फोटो घटनास्थल पर पहुंची भीड़ की है।
यह फोटो घटनास्थल पर पहुंची भीड़ की है।

अनामिका जैन अंबर के भाई पर लगा गैंगस्टर, कवयित्री बोलीं- ये साजिश है, मेरे भाई को फंसाया जा रहा

"यूपी में बाबा" गाना गाने वाली कवयित्री अनामिका जैन अम्बर के भाई जितेंद्र जैन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत ललितपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। कवयित्री के भाई पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के चलते बार एशोसिएशन ने शनिवार को एक दिवसीय हड़ताल की। वहीं कवयित्री अनामिका जैन अम्बर ने भाई को निर्दोष बताया है। जितेंद्र जैन पर मारपीट कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर

चंदौली में दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, मलबे में दबे दो शव निकाले गए

चंदौली में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर मजदूर एक घर में काम कर रहे थे।
चंदौली में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर मजदूर एक घर में काम कर रहे थे।

चंदौली में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर मजदूर एक घर में काम कर रहे थे। तभी पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। इससे वहां काम कर रहे तीनों मजदूरों की दबकर मौत हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और बचाव में जुट गए। किसी तरह ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर दो शव बाहर निकाले। ये घटना बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव की है।

घाटमपुर में नकली नोट चलाने वाला गैंग पकड़ा

पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गैंग को पकड़ा।
पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गैंग को पकड़ा।

घाटमपुर में पुलिस ने नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह को धर दबोचा है, गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपी हर महीने 25 से 30 हजार तक के नकली नोट बाजार में चलाते थे।

बीते तीन माह में लगभग तीन लाख के नकली नोट बाजार में चलाए जाने की आशंका है। आरोपी मोबाइल के गेम में छ: लाख रुपए हार गए थे, जिसके बाद नकली नोट छापने की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद हुए नकली नोटों को देवास लैब जांच के लिए भेजा है।

घाटमपुर पुलिस गैंग के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बताया कि दुकानों में जाकर नकली नोट चलाने के साथ नोट छापते भी थे। उनके साथियों ने बीते तीन माह में लगभग तीन लाख के नकली नोट बाजार में चला दिये होंगे।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक प्रिंट मशीन समेत 42000 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं, दो पेपर पैकेट व दो कटर भी बरामद हुए हैं, जिन्हे पुलिस ने जांच के लिए देवास लैब भेजा है। मामले में कानपुर एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है।

गाजियाबाद में ब्रेक डांस झूला टूटा, एक परिवार के 3 बच्चे समेत 4 घायल

गाजियाबाद में रामलीला मैदान में एक झूला (ब्रेक डांस) टूटने से 3 बच्चे और एक महिला घायल हो गए। इससे मेले में भगदड़ मच गई। पुलिस ने एहतियातन सभी झूलों को बंद करा दिया। घायलों को MMG हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घंटाघर मैदान में रामलीला चल रही है। यहीं पर रामलीला का मेला भी लगा हुआ है। इस मेले में तरह-तरह के झूले लगे हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक ब्रेक डांस झूले पर कई बच्चे झूल रहे थे। ज्यादातर ट्रॉलियां भरी थीं। इस दौरान ब्रेक डांस झूले की एक ट्रॉली उखड़कर पलट गई।

हादसा इतना भयानक था कि झूला 90 डिग्री कोण पर उठ खड़ा हुआ और फिर पलट गया। ब्रेक डांस झूले के फ्लोर पर खड़ा एक लड़का इस हादसे में बाल-बाल बच गया। जबकि ट्रॉली के अंदर बैठे बच्चे फ्लोर पर आ गिरे। इस ट्रॉली में एक ही परिवार के तीन बच्चे और एक महिला बैठे थे। सभी घायल हो गए।

डॉक्टरों के मुताबिक, चोट मामूली है और घबराने जैसी कोई बात नहीं थी। रात में ही इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। देखें पूरा वीडियो...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस को मिला प्रदेश अध्यक्ष, दलित नेता बृजलाल खाबरी को दी गई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस को अपना प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। दलित नेता और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। एक अध्यक्ष के साथ 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, नकुल दुबे, विरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित, अनिल यादव को प्रांतीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

बृजलाल खाबरी 2016 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
बृजलाल खाबरी 2016 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

इससे पहले बृजलाल खाबरी को बिहार में कांग्रेस सह प्रभारी बनाया था। वह दलित सेल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे। बृजलाल खाबरी 2016 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनकी संगठन पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे बसपा में बुंदेलखंड क्षेत्र देखते थे।

अलीगढ़ में वैक्सीनेशन के बाद 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, स्कूल में बच्चों को लगे थे DTP के टीके

अलीगढ़ के दादों में शुक्रवार देर रात लगभग 40 बच्चों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। इसके बाद आनन-फानन उन्हें छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बच्चों को प्राथमिक स्कूल में डीटीपी और टीडी बूस्टर की डोज दी गई। इसके बाद रात में उनकी हालत खराब होनी शुरू हो गई। एक साथ 40 बच्चों को चक्कर और उल्टी आने की शिकायत थी। बच्चों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।

बच्चों को काली खांसी, खसरा, डिप्थीरिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए यह डोज दी गई थी। सीएचसी के डॉ अवनेंद्र कुमार ने बताया कि डिप्थीरिया का यह इंजेक्शन कुछ खाने के बाद ही दिया जाता है। कई बच्चों ने खाली पेट ही यह इंजेक्शन ले लिया। जिसके बाद उन्हें परेशानी आनी शुरू हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

सहारनपुर में सेना के जवान की जिप्सी ट्रक में घुसी, कैप्टन सहित 3 जवान घायल

सहारनपुर में मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर शनिवार को सेना के जवान की जिप्सी एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में कैप्टन सहित तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। देवबंद के पास निहाल खेड़ी में हादसा हुआ है। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सेना के जवान पंजाब से दिल्ली जा रहे थे। कैप्टन रोहिन सहित दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अर्थी पर लेटे छात्र, अस्पताल नहीं जाने की जिद पर डटे रहे

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र और पुलिस के बीच फिर भिडंत हो गई। शनिवार आधी रात सैकड़ों की संख्या में फोर्स पहुंचने पर छात्रों को अंदेशा हो गया कि पुलिस रात में उन्हें जबरन यहां से हटाने का प्रयास करेगी। रात में ही छात्र भी जुटने लगे। लेकिन, पुलिस ने सख्ती बरती और अनशन पर बैठे NSUI के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, छात्रनेता अजय यादव सम्राट और गोलू को वहां से उठाकर बेली अस्पताल पहुंचा दिया।

देर रात विश्वविद्यालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। पुलिस अजय यादव सम्राट को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगी। छात्रों ने वहां लकड़ी इकट्ठा कर अर्थी बनाई और सम्राट को उस पर लिटा दिया। सम्राट ने कहा, "हम यहां से जाएंगे नहीं। हम यहीं पर मर जाएंगे।" पुलिस सम्राट समेत तीनों छात्रों को उठा ले गई। छात्र पूरी रात फीस वृद्धि और अनशन का विरोध करते रहे। पुलिस का कहना है कि तीनों छात्र नेताओं की अनशन पर रहने की वजह से हालत बिगड़ गई थी। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर इन छात्र नेताओं को अस्पताल भेजा गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 400% फीस वृद्धि के विरोध में छात्र 6 सितंबर से अनशन पर बैठे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

फर्रुखाबाद में आंखों में स्प्रे डाल बदमाशों ने व्यापारी से 4.25 लाख लूटे

फर्रुखाबाद में शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो पार्ट्स व्यापारी की आंखों में मिर्च का स्प्रे डालकर लगभग 4.25 लाख रुपए लूट लिए। बदमाश घटना को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए पांचाल घाट की ओर भाग गए। सूचना पर SP अशोक कुमार मीणा सहित फोर्स मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। SP ने बताया कि आसपास के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी गगन कटियार (38) शुक्रवार रात करीब 9 बजे के करीब बद्री विशाल कॉलेज के सामने अपनी गगन ऑटो पार्ट्स की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इसमें गगन बाल-बाल बच गए। इस बीच दूसरे बदमाश ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर का स्प्रे डाल दिया और उनसे रुपए का बैग लूट लिया। वहां लोगों को आता देख बदमाशों ने तीन-चार फायर किए और भाग गए।

अलीगढ़ में नगर निगम के खिलाफ विधायकों ने दिया धरना, सांसद के पहुंचने पर भड़के लोग

अलीगढ़ में अग्रवाल समाज और नगर निगम के बीच हुए विवाद के बाद अपर नगर आयुक्त ने अग्रवाल समाज के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके विरोध में समाज के लोगों ने शुक्रवार रात 11 बजे अग्रसेन चौक पर धरना दिया। उनके साथ कोल विधायक अनिल पराशर और पूर्व विधायक संजीव राजा भी पहुंच गए।

जनप्रतनिधियों के धरने पर पहुंचने की सूचना मिलने के बाद DM इंद्र विक्रम सिंह और SSP कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि मुकदमे वापस लिया जाएगा। कोल विधायक अनिल पराशर, पूर्व विधायक संजीव राजा, पूर्व मेयर शकुंतला भारती की मौजूदगी में DM-SSP से उनकी बातचीत चल रही थी। इसी दौरान सांसद सतीश गौतम भी पहुंच गए। उनके आने के बाद अधिकारी वहां से आश्वासन देकर चले गए। इसके बाद समाज के लोगों ने सांसद का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि दो दिन से सांसद वहां नहीं आए। आज अधिकारियों का बीच बचाव करने के लिए चले आए। पढ़ें पूरी खबर...

मथुरा में नेशनल हाईवे पर कार में लगी आग

छटीकरा कोटा निवासी प्रहलाद सिंह की स्विफ्ट डिजायर कार जल गई।
छटीकरा कोटा निवासी प्रहलाद सिंह की स्विफ्ट डिजायर कार जल गई।

मथुरा में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर देर रात चलती कार में आग लग गई। आग लगने के कारण हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने से कार कुछ ही देर में आग का गोला बन गई। छटीकरा कोटा निवासी प्रहलाद सिंह की स्विफ्ट डिजायर कार को उनका ड्राइवर बीरु जा रहा था। वीरू कार को लेकर गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर के डी डेंटल कॉलेज के पास पहुंचा था। तभी उसमें अचानक आग लग गई। बीरू कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। बीरू ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर...

सुल्तानपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 की मौत, 2 घायल

चंदौली निवासी सौरभ तिवारी और बिहार के रहने वाले रविंद्र पासवान का इलाज किया जा रहा है।
चंदौली निवासी सौरभ तिवारी और बिहार के रहने वाले रविंद्र पासवान का इलाज किया जा रहा है।

सुल्तानपुर में शुक्रवार रात करीब 12 बजे के आसपास अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक का पैर घुटने से अलग हो गया है।

हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के प्यारे पट्टी बाईपास का है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन लोग सराय अचल गांव जा रहे थे। बाईपास पर पहुंचते ही तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार सुशील कुमार (25) सड़क पर गिरा। उसका पैर घुटने से अलग हो गया। वहीं सवार दो अन्य लोगो को भी गहरी चोटें आई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी दे रहे डॉक्टर अविनाश गुप्ता ने बताया कि घटना में सुशील को लाया गया जिनकी मौत हो चुकी थी। दो अन्य चंदौली निवासी सौरभ तिवारी और बिहार के रहने वाले रविंद्र पासवान का इलाज किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को मथुरा कोर्ट ने सुनाई दस साल की सजा

मथुरा में कोर्ट ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में आरोपी को दस साल की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश व अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट विपिन कुमार की अदालत ने तीन वर्ष पूर्व अपने साली की नाबालिग बेटी से बलात्कार करने के आरोप में अभियुक्त को दस वर्ष का कठोर कारावास तथा 40 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

पीड़िता के पिता थे टाइफाइड की बीमारी से ग्रसित

केस की सरकार की ओर से पैरवी कर रही स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट अलका उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि थाना हाइवे निवासी पीड़िता के पिता टाइफाइड बुखार की दवा लेने के लिए अपने पैतृक गांव गए थे। वहां पर वह अपने भाई के घर रुका था। चार दिन बाद पीड़िता की मां अपने पति को लेने के लिए गई थी। इस दौरान उसकी दो बेटी घर रह गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...

खबरें और भी हैं...