कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रयागराज के गोहरी हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से फोन पर बात की। पीड़ित परिवार ने प्रियंका से अनुरोध किया कि मैडम, इस मामले में अभी तक न्याय नहीं मिला। आप CBI जांच करा दीजिए। प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि हम और पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। उन्हें न्याय मिलेगा।
बीते दिनों एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन ही प्रियंका गांधी खुद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर में रेप के आरोपी को भेजा जेल
गोरखपुर में पुलिस ने शनिवार को रेप के आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उसके ऊपर 4 साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। शुक्रवार को उसने वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
सरकार बताए जो शिलान्यास किए गए थे, उनमें से कितने पूरे हुए : अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा है। आज पीएम मोदी द्वारा बलरामपुर में सरयू नहर नेशनल प्रोजेक्ट के लोकार्पण के बाद अखिलेश ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें अखिलेश ने कहा, दिल्ली में बड़े-बड़े बैनर, विज्ञापन, होर्डिंग लगे हैं कि बड़े पैमाने पर रोज़गार और नौकरी दी गई। उन्होंने पूछा कि उत्तर प्रदेश के कितने नौजवानों को नौकरी और रोज़गार मिले, ये सबसे बड़ा सवाल है। भाजपा सरकार बताए कि जो शिलान्यास किए गए थे, उनमें से साढ़े चार साल में कितने पूरे हुए।
इसके तुरंत बाद अखिलेश ने एक ट्वीट कर कहा दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं कुछ वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं। सपा की काम करनेवाली सरकार में और आज की ‘कैंचीजीवी’ सरकार में ये फ़र्क़ साफ़ है। इसीलिए बाइस के चुनाव में भाजपा पूरी तरह होने वाली साफ़ है।
अखिलेश यादव वंशवाद के प्रोडक्ट:जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को मेरठ पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। साथ ही, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को वंशवाद का प्रोडक्ट कहकर संबोधित किया।
उन्होंने कहा, ‘यहां एक नेता है जो कह रहे थे कि ये मोदी की वैक्सीन है, ये भाजपा की वैक्सीन है इसे मत लगाना। आज मैं उनसे पूछता हूं कि कैसी लगी मोदी की वैक्सीन, जल्द ही तुम्हारी लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है।’ यहां पढ़ें पूरी खबर
बांदा में महिला के साथ गैंगरेप, नशीला पदार्थ खिलाकर 3 लोगों ने किया दुष्कर्म
बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक महिला ने 3 लोगों पर नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
बिसंडा के एक गांव निवासी महिला किसी काम से खेत गई थी। उसी दौरान तीन लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा कर लिया। तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। होश में आने पर महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची। सीओ सदर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.