कानपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर युवक को घर से नीचे बुलाकर गोली मार दी गई। दरअसल, शनिवार रात को फजलगंज के आरोपी ने युवक को आवाज देकर नीचे बुलाया और फिर फायर कर दिया। आसपास लोगों की भीड़ देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।
पूरा दर्शनपुरवा इलाके का बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी घटना में मूलगंज में युवक की चापड़ मारकर हत्या। सूचना के बाद भी पुलिस के घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाने पर घायल ने दम तोड़ा। परिजनों का ऐसा आरोप है।
...पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें
ललितपुर जिले में किशोरी से रेप के मामले में सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव को जेल भेजे जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तिलक यादव को हटाते हुए जिले की कार्यकारणी भंग कर दी गई। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यह जानकारी समाजवादी पार्टी के फेसबुक पेज पर दी। पूरी खबर पढ़ें
लखनऊ के मोहनलालगंज में बक्खाखेड़ा गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट सवार दो युवकों को कुचल दिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शिनाख्त में दोनों की पहचान गांव निवासी मनीष और राजा के रूप में हुई है।
मुरादाबाद के होटल ड्राइव इन के बंद कमरें में शनिवार को BJP की हाईलेवल मीटिंग जारी है। इसमें केंद्रीय मंत्री और UP के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद हैं। इनके साथ ही यूपी सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह , राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सैनी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत 25 नेता मीटिंग में हैं। किसानों की नाराजगी कम करने के लिए मीटिंग में स्थानीय नेताओं से फीडबैक लिया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा उपाध्यक्ष का प्रत्याशी शनिवार को घोषित कर दिया है। उन्होंने महमूदाबाद जनपद सीतापुर के विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा को बनाया है। इसके साथी ही 17 अक्टूबर को सभी विधायकों को लखनऊ सपा कार्यालय आने का निर्देश दिया है। बता दें कि 18 अक्टूबर विशेष सत्र आहूत किया गया है जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष पद का चुनाव होना है।
मैनपुरी के औंछा थानाक्षेत्र में शनिवार को महिला की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। खेतों से निकली नाली के विवाद में महिला के देवर ने वारदात को अंजाम दिया। मामला औंछा क्षेत्र के दलीपपुर गांव का है। यहां रहने वाले घमंडीलाल की पत्नी रामवती (50) शनिवार सुबह अपने खेत पर सिंचाई के लिए गई थी।
खेत में पानी पहुंचाने के लिए वह देवर सर्वेश कुमार के खेत की नाली की सफाई कर लगी। इसी को लेकर सर्वेश भड़क गया। उसने रामवती को नाली साफ करने से मना किया। विरोध पर उस पर फावड़े से हमला कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती ने शनिवार को दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर एक दलित की नृशंस हत्या मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के एक दलित युवक की नृशंस हत्या अति-दुखद व शर्मनाक। पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। पंजाब के दलित सीएम भी लखीमपुर खीरी की तरह पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की मदद व सरकारी नौकरी दें।
एक घंटे में किए दो ट्वीट
बसपा मुखिया ने एक घंटे में ही किए अपने दूसरे ट्वीट में छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान कार से कुचलने से हुई एक व्यक्ति की मौत पर शोक व्यक्त किया। साथ घटना की तुलना लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई वारदात से की है। उन्होंने लिखा - 'छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ को कार से कुचलने से हुई एक व्यक्ति की मौत व अनेकों के घायल होने की घटना अति-दुखद, जो लखीमपुर खीरी की घटना की याद ताजा करती है। कांग्रेस सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद व नौकरी दे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।'
बिजनौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर राम, राम...बोलकर दशरथ ने प्राण त्याग दिए। यह देखकर रामलीला स्थल दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। लेकिन जब उन्हें पता चला कि दशरथ का पात्र निभा शख्स की सही में मौत हो गई तो हर कोई हैरत में पड़ गया।
दरअसल, मामला हसनपुर गांव का है। यहां पर सप्तमी से दशहरा तक रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह राजा दशरथ बने। गुरुवार रात रामलीला मंचन के दौरान पिता की आज्ञा से राम, सीता व लक्ष्मण वन चले गए। राजा दशरथ बने राजेंद्र ने महामंत्री सुमंत को इस आशा के साथ भेज दिया था कि वो उन्हें वन दिखाकर वापस ले आएं। यहां पढ़ें पूरी खबर
हमीरपुर में शुक्रवार देर रात करीब 6 दुकानों में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि सुमेरपुर की सब्जी मंडी में आग की लपटें उठ रही थीं। मेले से लौट रहे लोगों ने आग लगी देखी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उधर, सूचना पर दुकानदार भी पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित सब्जी व्यापारी अब्दुल गफ्फार और किराना व्यापारी सुधा गुप्ता ने बताया कि हर साल सब्जी मंडी में आग लगती है। बीते 6 सालों में पांचवीं बार आग लगी है। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिलता है। बताया कि आग से उनका लाखों का नुकसान हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.