बाराबंकी में कानूनगो के निजी मुंशी ने खुद को आग लगा ली है। मुंशी शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचा। यहां तहसीलदार पर ऑफिस में बुलाकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इसके बाद खुद पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। इसका वीडियो सामने आया है। मुंशी को गंभीर हालत लखनऊ रेफर किया गया है।
मुंशी डेंगा सिंह पखवाड़ा पूर्व हुए एक बैनामा की जानकारी लेने के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम देव के पास फोन मिलाया करता था। दोनों में हुई वार्ता के चलते प्रमुख प्रतिनिधि डेंगा सिंह पर नाराज हो गए थे। उन्होंने मुंशी की शिकायत तहसीलदार से किया था।
मुंशी डेंगा ने बताया कि इस मामले को लेकर तहसीलदार ने हमें बहुत प्रताड़ित किया। धमकी दिया कि तहसील में दिखाई दिए तो तुम्हारे खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दूंगा। तहसील समाधान दिवस के दौरान भी धमकी दी थी। इसी के चलते हमने आत्मदाह करने का निर्णय लिया और खुद को आग लगा ली। घटना का एक वीडियो समाने आया है।
अमेठी में बम बनाते समय विस्फोट, 3 लोग गंभीर
अमेठी में एसपी आवास से 200 मीटर दूर चंदवा तालाब के पास अवैध बम बनाते समय विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से 3 किलो विस्फोटक बरामद कर तालाब में फेंक दिया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, चंदवा तालाब में अवैध तरीके से गोला बारूद बनाया जा रहा था। यहां शनिवार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो गंभीर रूप से घायल लोग तड़प रहे थे।
स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही एम्बुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले तीन किलो बारूद को तालाब में फेंक कर नष्ट कराया।पढ़ें पूरी खबर
शिवपाल बोले- हम और अखिलेश मिलकर भाजपा को हराएंगे, 2027 में अपने आप ही हट जाएंगे
पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने लखनऊ-बाराबंकी कुर्सी रोड स्थित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में पहुंचे। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा," बीते नौ साल में सरकार ने कोई काम नहीं किया सिर्फ भ्रमित करने का काम किया। 2024 में भाजपा को हटाना होगा। 2027 में अपने आप हट जाएगी। 24 में हारेंगे तो 27 में भाग जाएंगे"
शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,"अगर हम सबने मिलकर इनको 2024 में हरा दिया तो ये 2027 में प्रदेश से भाग जाएंगे। फिर सपा के सरकार में सबको बराबर का न्याय मिलेगा। इस बात को ध्यान में रखकर कि इन लोगों को 2024 में हराना है। हमें अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाना है। आने वाले निकाय चुनाव इनके लिए बड़ा झटका साबित हो इसके लिए हमें अब तैयार रहना है।"
योगी सरकार ने 12 निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में प्रधानाचार्य नियुक्त
उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के 12 निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति कर दी है।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि "12 निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति कर दी गई है।''
40 दिन की पैरोल पर बाहर आया राम रहीम
रेप के मामले में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल मिली है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम हरियाणा की सुनेरिया जेल से बागपत के बरनावा आश्रम में पहुंच गया। कड़ी सुरक्षा के बीच बागपत पुलिस राम रहीम को बरनावा आश्रम लेकर पहुंची। अब राम रहीम अगले 40 दिनों तक बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा।
उल्लेखनीय है कि राम रहीम पहले भी दो बार पैरोल पर बागपत के बरनावा आश्रम में रह चुका है। अब उसे तीसरी बार पैरोल मिली है। इस बार भी राम रहीम ने बागपत का बरनावा आश्रम ही पैरोल का समय काटने को चुना है।
राम रहीम के डेरे में पहुंचते ही उसके अनुयायी डेरे में पहुंचने लगे हैं। माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह वह इस बार भी बरवाना आश्रम से अपने चाहने वालों को वीडियो जारी कर संदेश देगा। पढ़ें पूरी खबर
दो घंटे बाद जेल से रिहा होगी खुशी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के 18 दिन बाद बाहर आएंगी
कानपुर के बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे शनिवार को जेल से बाहर आएगी। सुप्रीम कोर्ट ने 4 जनवरी को खुशी को जमानत दे दी थी। लेकिन, जमानत और जमानतगीरों के सत्यापन में 18 दिन का समय लग गया।
अब कोर्ट ने जेल को खुशी को रिहा करने का आदेश भेज दिया है। खुशी के माता-पिता, बहन और वकील कानपुर देहात की माती जेल पहुंच चुके हैं। सभी को बस खुशी के जेल से बाहर आने का इंतजार है।
बलिया में पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में 16 घायल
बलिया में NH-31 पर पिकअप और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में CHC पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना नरहीं थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी की है।
फेफना के मरगूपुर गांव की महिलाएं मौनी अमावस्या पर पिकअप से उजियार गंगा घाट स्नान करने जा रही थी। लक्ष्मणपुर चट्टी के आगे पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
हादसे में पिकअप सवार अहिल्या (45), नीलम (48), मालती (55), माला सिंह (50), कमली देवी (50), सीता (60), रेनू सिंह (55), रीमा सिंह (43), सुशीला सिंह (45), ज्ञान्ती (45), अंशिका (10), मीरा सिंह (50), लक्ष्मी (48) घायल हो गई। जबकि तीन अन्य महिलाएं आंशिक रूप से घायल हो गईं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पढ़ें पूरी खबर
आगरा में सड़के हादसे में कारोबारी के बेटे की मौत, दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहा था
आगरा में सड़क हादसे में कोरोबारी के बेटे मौत हो गई। वह दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौटकर घर आ रहा था। ISBT के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कारोबारी के बेटे हृदिम की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल है।
कमला नगर मुगल रोड के अनुपम हाईट्स अपार्टमेंट के रहने वाले अभिषेक गुप्ता और उनकी पत्नी आरती गुप्ता अभिती ग्रुप आफ कंपनीज के निदेशक हैं। बेटा हृदिम (19) दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। अभिषेक और आरती की 20 जनवरी को शादी की सालगिरह थी। ऐसे में हृदिम अपने मम्मी-पापा को एनिवर्सरी पर सरप्राइज देने के लिए 20 जनवरी को ही घर आया था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हृदिम के दोस्त का बर्थडे था। बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए रात को गया था। देर रात करीब साढे़ 12 बजे पार्टी से वापस घर आ रहा था। कार में उनके साथ दोस्त रिदिम भी बैठा था। पढ़ें पूरी खबर
मेरठ के एलेक्जेंडर क्लब में हादसा, प्लास्टर करते वक्त ऊपर से गिरे दो मजदूर; हालत गंभीर
मेरठ के एलेक्जेंडर क्लब में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। क्लब में निर्माण काम करते समय 2 मजदूर दीवार के ऊपर से गिर गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एलेक्जेंडर क्लब में इन दिनों निर्माण काम चल रहा है। शनिवार को दीवारों पर प्लास्टर करने के लिए दो मजदूर जुगल और विक्रम दीवार पर ऊपर चढ़े हुए थे। अचानक मजदूर प्लास्टर करते वक्त नीचे गिर गए। करीब 100 फीट की ऊंची दीवार से नीचे गिरने के कारण मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। घायल मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपहरण-हत्या का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, कानपुर से वैन बुक कराई; हत्या कर ड्राइवर को बांदा में फेंका
कानपुर में नौबस्ता थाने की पुलिस ने अपहरण और हत्या में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान अरेस्ट कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। शातिर हत्यारोपी सुधीर तिवारी ने नौबस्ता से एक कार बुक करके ड्राइवर की हत्या करके गाड़ी लूटी और शव को बांदा में फेंक दिया था। तीन महीने से हत्यारोपी फरार चल रहा था। हत्यारोपी के साथ उसके पिता को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है।
डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि नौबस्ता के दयालपुरम निवासी रवींद्र पांडेय का बेटा आशुतोष (26) वैन चालक था। इसकी ओमिनी वैन बुक करके अगवा कर लिया और आशुतोष की हत्या करके वैन को लूट लिया था। चौबेपुर के रायगोपालपुर चौबेपुर निवासी सुधीर तिवारी अपहरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। हत्याकांड के बाद से सुधीर फरार चल रहा था। बदमाश की लोकेशन मिली तो हंसपुरम पहली पुलिया के पास पुलिस ने घेराबंदी की। बाइक सवार ने सीधे पुलिस पर फायर झोंक दिया। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति चिल्ला रहा था कि सुधीर गोली मार दो तभी बच पाओगे। पुलिस ने हत्यारोपी सुधीर तिवारी के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। इसके साथ ही उसके पिता सुरेश को भी अरेस्ट कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
आगरा आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं
आगरा रेल मंडल के अंतर्गत सुबह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेन को कोसीकलां पर रोका गया। ट्रेन के एक कोच के नीचे से धुआं उठ रहा था। एहतियातन ट्रेन को स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया। रेलवे द्वारा कोच को ट्रेन से हटाया जा रहा है।
ट्रेन का नंबर 18238 अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में शनिवार सुबह आगरा की ओर आ रही थी। बताया गया है कि ट्रेन कोसीकलां स्टेशन पर रुकी। यहां पर यात्रियों ने ट्रेन के कोच नंबर बी-4 के नीचे से धुआं उठता देखा। यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है। इसकी जानकारी रेलवे के स्टाफ को दी गई। रेलवे स्टाफ द्वारा सुबह करीब 8 बजे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि पहियों के ब्रेक शू से धुआं उठा रहा था। ट्रेन से धुआं उठने की जानकारी कर पर यात्री नीचे उतर आए। पढ़ें पूरी खबर...
औरैया में माता-पिता और बेटे की मौत, सोते समय दीवार गिरने से हुआ हादसा
औरैया में कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के छह लोग मलबे में दब गए। जिनमें से तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल बच्चों को सैफई रेफर किया गया। एक कम घायल बच्चे का इलाज करके उसे ताऊ पास भेज दिया गया। लोगों ने इसके लिए सरकारी सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया। रात में डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे।
औरैया के थाना कुदरकोट के गांव गोपियापुर में शुक्रवार रात छप्पर के नीचे सो रहे एक परिवार पर अचानक कच्ची दीवार गिर गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घायलों को मलबे से निकालकर सीएचसी बिधूना ले आए। जहां डाक्टरों ने पति, पत्नी व एक 10 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
गाजियाबाद पुलिस ने 26 जनवरी के चलते जारी किया रूट प्लान, घर से देखकर निकलें
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर होने वाली परेड के चले गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया गया है। राजपथ पर रिहर्सल परेड 23 जनवरी को होगी। इसलिए 22 जनवरी की रात 9 बजे से 23 जनवरी की दोपहर 2 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। वहीं, मुख्य परेड के चलते 25 जनवरी की रात 9 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 2 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
पुलिस पढ़ें पूरी खबर
मेरठ में एसिड अटैक के दोषियों को 14 साल की जेल, देवरानी ने प्रेमी संग डाला था ननद और जेठानी पर तेजाब
मेरठ में एसिड अटैक पीड़ित ननद और जेठानी को इंसाफ मिला है। शुक्रवार को कोर्ट ने दोनों तेजाब पीड़िताओं के पक्ष में आरोपियों को 14-14 साल की सजा और जुर्माने का फैसला सुनाया। जिसके बाद पीड़िताओं को खुशी मिली। लावदा थाना क्षेत्र के शहीद भगत सिंह मोहल्ले में 6 साल 7 महीने पहले सोते हुए 2 महिलाओं पर तेजाब डाला गया था। दोनों महिलाएं जेठानी और ननद है। जिन पर घर की छोटी बहू ने अपने प्रेमी संग मिलकर तेजाब डाल दिया था। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.