• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Uttar Pradesh Big Breaking News Updates। 3 February 2023 Today Live News Updates Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut

यूपी की बड़ी खबरें:हापुड़ की छात्रा से नोएडा में रेप, धर्म परिवर्तन न करने पर आरोपी बोला- टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दूंगा

उत्तर प्रदेश4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हापुड़ में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित लड़की की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा 11 की छात्रा है, जिसकी उम्र 16 वर्ष है। करीब 6 महीने पहले बेटी के मोबाइल पर एक लड़के का फोन आया। जिसने अपना नाम अमन बताया और फोन पर बात करने लगा। बेटी ने जब फोन करने का विरोध किया। तब बेटी के स्कूल आते-जाते समय पीछा करने लगा। बहला-फुसलाकर नोएडा में अपने कमरे पर ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया।

आरोप है कि आरोपी ने बेटी के नग्न अवस्था में फोटो खीचें और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकियां देकर अनेक बार रेप किया। पीड़िता को धर्म परिर्वतन कर निकाह करने की धमकी दी। पीड़िता ने धर्म परिवर्तन से मना किया तो आरोपी अलीखान ने धमकी दी कि तेरे टुकड़े कर जंगल में फेंक दूंगा। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर..

  • प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें...

अखिलेश यादव के काफिले में हादसा; 6 कारें आपस में टकराईं, 2 घायल

हरदोई में सपा मुखिया अखिलेश यादव के काफिले की गाड़ियां टकरा गईं।
हरदोई में सपा मुखिया अखिलेश यादव के काफिले की गाड़ियां टकरा गईं।

हरदोई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के काफिले की 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं है। हादसे में 2 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, हादसे में अखिलेश यादव की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव हरदोई में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। ​​​​​पढ़ें पूरी खबर..

क्रिकेटर चाहर की पत्नी से 10 लाख की ठगी, क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी और बेटे पर केस दर्ज

यह फोटो दीपक चाहर और उनकी पत्नी जया की है। (फाइल)
यह फोटो दीपक चाहर और उनकी पत्नी जया की है। (फाइल)

क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के एक पूर्व पदाधिकारी और उनके बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपियों की आगरा में पारीख स्पॉर्ट्स एंड शॉप के नाम से फर्म संचालित है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने जूतों के व्यवसाय में साझेदारी के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी की है। मामले में थाना हरी पर्वत में केस दर्ज किया गया है।

क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर थाना शाहगंज के मानसरोवर कॉलोनी में रहते है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहू जया भारद्वाज ने पारीख स्पॉर्ट्स एंड शॉप के मालिक ध्रुव पारीख के जरिए उनके पिता कमलेश पारीख के जूते के व्यवसाय में पार्टनरशिप के लिए ऑनलाइन लीगल एग्रीमेंट किया था।

संजय पैलेस से नेट बैंकिंग के जरिए आरोपियों को 7 अक्टूबर 2022 को 10 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद उनकी नीयत खराब हो गई और उन्होंने पैसा हड़प लिया है। पढ़ें पूरी खबर

11 IPS के तबादले, अजय साहनी डीआईजी सहारनपुर, जौनपुर एसपी बने अजयपाल शर्मा

शासन ने गुरुवार को यूपी के 11 IPS अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें अजय साहनी को डीआईजी सहारनपुर बनाया गया है। अजय पाल शर्मा को एसपी जौनपुर की तैनाती दी गई है। कमलेश दीक्षित एसपी रूल्स एंड मैनुअल, शिवहरी मीणा एसपी साइबर क्राइम लखनऊ, अनंतदेव डीआईजी रेलवे प्रयागराज और पवन कुमार को एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त, अनंत देव को लखनऊ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज बनाया गया है। रोहन प्रमोद बोत्रे को पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ पर तैनाती दी गई है। दिनेश त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक 112 पर तैनात किया गया है। विनीत जयसवाल को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, जय प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ और सुनीती को पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय बनाया गया है।

सपा सांसद बर्क बोले- बागेश्वर धाम वाले बाबा बड़े चमत्कारी, पीएम मोदी 2024 चुनाव का मसला सुलझा लें

संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वे इतने ही बड़े चमत्कारी हैं तो देश के तमाम रुके हुए बड़े मसलों को हल कर दें। सांसद ने पीएम मोदी को भी सलाह दी है कि 2024 का लोकसभा चुनाव का मसला बागेश्वर धाम से सुलझा लिया जाए।

इससे पहले भी डॉ. बर्क अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। अब उन्होंने चर्चित धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। कहा, "इन चमत्कारों को मैं नहीं मानता। लेकिन देश के बहुत से काम हैं, जो हल नहीं हुए हैं। बाबा धीरेंद्र शास्त्री से ही इन मामलों को हल कर लिया जाए तो अच्छा रहेगा।" पढ़ें पूरी खबर...

शाहजहांपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दिव्यांग ने पेट पर 6 बार मारा

शाहजहांपुर में गुरुवार की देर रात बर्थडे पार्टी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दिव्यांग ई-रिक्शा चालक से युवक का विवाद हुआ था। वाहन को निकालने को लेकर बात बहुत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद दिव्यांग ने पास में रखे चाकू से युवक पर 6 बार वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गांव मढ़ियां में राजवीर के बेटे अजीत कुमार का जन्मदिन था। रात करीब 10 बजे सड़क पर टेंट लगाकर भोज का कार्यक्रम था। गांव का छेदा लाल लोगों को खाना खिला रहा था। तभी दिव्यांग ई-रिक्शा चालक राजू आया। भीड़ ज्यादा थी तो वाहन निकालने को लेकर छेदा लाल से झगड़ा हो गया था। घटना के बाद से ही आरोपी राजू फरार है। पढ़ें पूरी खबर...

जियाबाद में महिला ने ट्रेन में जन्मा बच्चा, मौत; लखनऊ जा रहे यात्री ने बैठे-बैठे दम तोड़ा

गुवाहटी से नई दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में गर्भवती महिला का प्रसव हो गया। ट्रेन में सवार महिला यात्रियों ने अपने कपड़ों से पर्दा बनाकर प्रसव कराया। गाजियाबाद रेलवे जंक्शन पर जच्चा-बच्चा को उतारकर अस्पताल भेजा गया, जहां नवजात की मौत हो गई। उधर, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में भी एक यात्री की बैठे-बैठे अचानक मौत हो गई।

28 वर्षीय प्रेमा मिर्जापुर की रहने वाली है। पति हरियाणा में मजदूरी करते हैं। 31 जनवरी को वो पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए सवार हुए। एक फरवरी की सुबह 10 बजे दादरी रेलवे स्टेशन पार करते ही प्रेमा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। गाजियाबाद से पहले ट्रेन का कोई स्टॉपेज नहीं था। आनन-फानन में महिला यात्रियों ने अपने कपड़ों से गर्भवती महिला को घेरकर पर्दा बनाया। इस दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद ट्रेन को इमरजेंसी रोककर कोच में डॉक्टर बुलाए गए। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत नाजुक बताई। कुछ ही देर में गाजियाबाद रेलवे जंक्शन आ गया। यहां दोनों को उतारकर एंबुलेंस से गाजियाबाद के जिला महिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई।

दिल्ली से लखनऊ जा रहे मनोज की अचानक मौत
नई दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में गुरुवार को एक यात्री की सीट पर बैठे-बैठे मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 48 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई। वो दिल्ली की माता सुंदरी कॉलोनी स्थित डीडीए फ्लैट्स में रहते थे।

ट्रेन जैसे ही दिल्ली से रवाना हुई तो गाजियाबाद जीआरपी को यात्री मनोज कुमार की तबीयत खराब होने की खबर मिली। गाजियाबाद स्टेशन पर मेडिकल टीम पहले से तैनात थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो मेडिकल टीम ने यात्री की जांच की, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस की सूचना पर परिजन आए और शव को ले गए। पढ़ें पूरी खबर...

गाजियाबाद में पत्नी की हत्या कर भूसे के कमरे में 20 घंटे छिपाए रखा शव

गाजियाबाद की भोजपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति दिनेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद की भोजपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति दिनेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद के भोजपुर इलाके में सब्जी विक्रेता पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को पहले घर में भूसे वाले कमरे में गन्ने के नीचे छिपाकर रखा और फिर अगले दिन उसे तालाब किनारे गड्ढा खोदकर दबा दी। शक उस पर न हो इसलिए हत्यारोपी पति खुद ही पत्नी लापता की एप्लिकेशन लेकर थाने पर पहुंच गया। पुलिस ने जांच की तो परतें उखड़ती चली गईं। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गुरुवार को गिरफ्तार कर महिला के शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के फजलगढ़ गांव का है। यहां का दिनेश प्रजापति सब्जी विक्रेता है। दिनेश की शादी करीब 13 साल पहले मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी अंजू से हुई थी। दंपती के फिलहाल 3 बच्चे हैं, जिनकी उम्र 6 से 12 साल के बीच है। 30 जनवरी को दिनेश भोजपुर थाने पर पहुंचा और 30 वर्षीय पत्नी अंजू के लापता होने की एप्लिकेशन दी। दिनेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी अंजू 26 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे बिना बताए घर से निकल गई। उस वक्त वो सब्जी खरीदने के लिए मंडी में गया था। पुलिस ने जब गहराई से जांच-पड़ताल की तो पता चला कि दिनेश को अंजू पर शक था। कड़ाई से पूछताछ हुई तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पढ़ें पूरी खबर...

56 जिलों में 7.15 करोड़ बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल, 10 से 15 फरवरी तक चलेगा अभियान

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हर साल दो बार पेट के कीड़े निकालने वाली दवा खिलाई जाती है। (प्रतीकात्मक फोटो)
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हर साल दो बार पेट के कीड़े निकालने वाली दवा खिलाई जाती है। (प्रतीकात्मक फोटो)

यूपी के 56 जिलों में 10 फरवरी से कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। जिसमें एक साल से 19 साल की उम्र के 7.15 करोड़ बच्चे और किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा यानी एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। 7.9 करोड़ बच्चों को दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। अभी तक एक दिन के लिए यह अभियान चलाया जाता था। लेकिन, अब तीन चरणों में यह अभियान चलाने की योजना है। स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायती राज समेत 11 विभागों की मदद ली जाएगी। इन 56 जिलों में खिलाई जाएगी दवा...