लखनऊ में गुरुवार को एटीएस के 11 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद एटीएस हेडक्वार्टर में हड़कंप कंप गया है। उधर, मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों के नियम बदल दिए गए हैं। बिना RTPCR की निगेटिव रिपोर्ट के श्रद्धालुओं को एंट्री नहीं दी जाएगी। उधर, लखनऊ में अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल कोरोना की चपेट में आ गए हैं। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत पहले उन्होंने जौनपुर में एक रैली की थी। इसमें अनुप्रिया पटेल भी उनके साथ रहीं हैं। हालांकि, अनुप्रिया की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 3121 केस आए हैं। राज्य में नोएडा और गाजियाबाद में 960 से ज्यादा मामले आए हैं। लखनऊ में 408 और मेरठ 401 केस आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल एक्टिव केस 8224 हो गए हैं। उधर, कोरोना के एक्टिव केस एक हजार से ज्यादा होने के बाद नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में आज रात 10 बजे से इन तीन जिलों में कड़े प्रतिबंध लग जाएंगे। रात 10 बजे से सुबह तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। होटल और रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ खुलेंगे और शादियों में सिर्फ 100 मेहमान बुला पाएंगे।
गाजियाबाद-नोएडा में जिम और स्विमिंग पूल बंद कर दिए गए हैं। IT कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कह दिया गया है। स्कूल भी फिलहाल बंद किए गए हैं। वहीं, लखनऊ कुल कोरोना केस एक हजार से ज्यादा हो गए हैं। इसके चलते आज यहां नाइट कर्फ्यू और अन्य पाबंदियां लागू हो जाएंगी।
लखनऊ में डॉक्टरों को कोरोना
वहीं, लखनऊ में मेदांता और KGMU के बाद आज लोकबंधु अस्पताल में भी 3 डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां एक फार्मासिस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी कुलपति समेत 18 पॉजिटिव मिले हैं।
कोरोना LIVE अपडेट्स...
लखनऊ और गाजियाबाद-गौतमबुद्ध नगर में लागू हुए ये नियम
225 दिन बाद बाद आए रिकॉर्ड केस
यूपी में 225 दिन बाद रिकॉर्ड नए कोविड आए हैं। इससे पहले 27 मई को 3178 पॉजिटिव केस मिले थे। उसके बाद आज गुरुवार को 3121 संक्रमित मिले हैं।
जानिए कहां- शादी से लेकर रेस्टोरेंट तक पर पाबंदियां, नोएडा में नो मास्क, नो सामान का आदेश
मेडिकल कॉलेजों में क्लासेज बंद
राजधानी लखनऊ में भी कोरोना के ताबड़तोड़ केस सामने आ रहे है। यहां निजी अस्पताल मेदांता के बाद अब KGMU में भी कोरोना संक्रमित डॉक्टर मिले हैं। यहां 4 रेजिडेंट और एक वरिष्ठ डॉक्टर के कोरोना की चपेट में आने के बाद से MBBS, BDS और नर्सिंग की ऑफलाइन पढ़ाई पर ब्रेक लगा दिया गया है। अब ऑनलाइन माध्यम से यहां पढ़ाई की जाएगी। वहीं, पीएम मोदी का लखनऊ प्रस्तावित दौरा रद्द होने के बाद दीक्षांत समारोह में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें-
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.