पीलीभीत में पाइप लीक होने से सिलेंडर में लगी आग:एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती

पीलीभीत4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीभीत में सिलेंडर में आग लगने से झुलसे लोग।

पीलीभीत में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, घटना न्यूरिया थाना क्षेत्र के डांडिया गांव की बताई जा रही है। यहां के रहने रहने वाले लाल बहादुर की 18 साल की पुत्री राजेश्वरी शनिवार देर शाम घर में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। राजेश्वरी के चीखने-चिल्लाने पर पिता लाल बहादुर, 18 वर्षीय भाई संजय और 38 वर्षीय मां भगवान देवी राजेश्वरी को बचाने के लिए दौड़ी। बचाव करने के चक्कर में सभी लोग झुलस।

जिला अस्पताल में भर्ती युवक।
जिला अस्पताल में भर्ती युवक।

सभी का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

हल्ला सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि सिलेंडर लीक होने से अचानक घर में आग लगने से 4 लोग घायल हुए हैं, उनको इलाज के लिए लाया गया है। सभी का इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...