दस वर्ष की उम्र मे प्रयागराज से लखनऊ तक दौड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का सपना संजोने वाली नन्ही धाविका काजल से सोमवार को राजा भैया ने मुलाकात किया। काजल को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। काजल को रात्रि विश्राम करने के लिए बेती महल मे व्यवस्था करवाई। मंगलवार को सुबह फिर काजल लखनऊ के लिए दौड़ते हुए रवाना हो गयी।
काजल प्रयागराज के मांडा की रहने वाली है। काजल ने इसके पहले इंदिरा मैराथन दौड़ 4 घंटे 22 मिनट मे पूरी कर चुकी है। मात्र दस वर्ष की आयु मे उसके सपने बुलंद है। प्रयागराज से दिल्ली इंडिया गेट की 720 किमी का दौड़ पूरी कर चुकी है। इस बार उसका लक्ष्य लखनऊ तक दौड़ते हुए जाने का है और यूपी के सीएम से मिलकर अपना लक्ष्य बताना चाहती है प्रदेश के मुखिया से मिलकर बताना चाहती है की उसका सपना देश के लिए दौड़ने का है लेकिन आर्थिक दिक्कते बाधा बन रही है। वह योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस समस्या के समाधान हेतु बात करेंगी। राजा भैया ने उसकी इच्छा और भविष्य के प्रति असीम प्यार दुलार और आशीर्वाद देते हुए विदा किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.