सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। वह रामकोला गांव निवासी जिपंस जीत लाल यादव उर्फ पप्पू यादव की भतीजी के शादी के कार्यक्रम में शामिल हुए। अखिलेश ने कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया।
सपा ने 108 वाहन और लैपटॉप बांटा था उसका भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज भी उनके द्वारा दिया गया लैपटॉप चल रहा है, लेकिन किसी भी युवा को न तो रोजगार मिला है ना तो लैपटॉप मिल सका क्योंकि ‘बाबा’ को लैपटॉप चलाना नहीं आता है।
कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया
अखिलेश ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 में उनकी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने पुस्तक का विमोचन भी किया। सपा के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल शक्ति सिंह व विजय यादव समेत क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में सपा के नेता मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.