नवरात्र महोत्सव की धूम:मैया कल्याण धाम से नवरात्रि की पंचमी पर माता और कल्लाजी की निकली शोभायात्रा

प्रतापगढ़2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन रैली निकालते हुए कल्याण भक्त। - Dainik Bhaskar
वाहन रैली निकालते हुए कल्याण भक्त।

शहर के धरियावद रोड स्तिथ पशु चिकित्सालय के पीछे मैया कल्याण शक्तिपीठ मंदिर पर नवरात्र महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य जितेंद्र दोषी ने बताया कि नवरात्र पर्व के तहत रविवार को सुबह माता के अभिषेक और शृंगार के बाद आरती का आयोजन किया गया।

शाम 4 बजे वाहन रैली के साथ माताजी और कल्लाजी का नगर भ्रमण हुआ नगर भ्रमण धरियावद रोड स्तिथ मंदिर से शुरू हो कर अंबेडकर चौराहा, नीमचनाका, सूरजपोल, सदर बाजार, धान मंडी, लोहार गली, गोपालगंज, बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी होते हुए पुनः मंदिर परिसर पंहुची।

ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नवरात्रि में नो दिनों तक मैया कल्याण धाम पर विभिन्न आयोजन किए जा रहे है। नवमी को हवन और पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में हर रविवार को कल्लाजी की चौकी हाेती है।