प्रतापगढ़ में आसपुर देवसरा थाना के चिलावां गांव में शुक्रवार देर रात तक कुछ लोगों ने तेरहवीं में शामिल होने गए एक युवक को पहले फोन करके बुलाया, फिर उसकी हत्या कर दी। देर रात उसका शव गांव के किनारे नाले में पाया गया। शव के पास एक दूसरे व्यक्ति का भी मोबाइल पड़ा मिला।
कुछ लोगों ने फोन कर आने के लिए कहा
गांव में शुक्रवार को राम बहादुर की मौत के बाद उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम था। गांव के रामनरेश का बेटा जितेंद्र कुमार (30) भी इसमें शामिल होने गया था। शाम करीब 6:30 बजे कुछ लोगों ने उसे फोन कर बुलाया। वो वहां से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। रात में लोग उसकी तलाश करने लगे। देर रात गांव के किनारे से गुजरे नाले के पास उसका शव मिला।
सिर पर थे चोट के निशान
उसके सिर पर पीछे चोट के निशान थे। हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास उसका मोबाइल पड़ा मिला। पास में किसी दूसरे व्यक्ति का फोन भी पड़ा मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। घटना के संबंध में मृतक के पिता राम नरेश ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.