शुक्रवार काे खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान की समीक्षा काे लेकर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयाेजित हुई। बैठक में कलेक्टर डाॅ. इंद्रजीत यादव ने जिले में खसरा रूबेला उन्मूलन अभियान 2023 के अंतर्गत खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान की समीक्षा की।
इस अवसर पर आरसीएचओ डाॅ. जगदीप खराड़ी ने एमआर अभियान के बारे में जानकारी दी। डाॅ. खराड़ी ने बताया कि अभियान के तहत 9 माह से 5 साल तक के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें खसरा रूबेला उन्मूलन 2023 अभियान के दौरान भारत से खसरा रूबेला को खत्म करने के संकल्प के तहत जिले से खसरा रूबेला को खत्म करने का संकल्प लिया गया।
साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान को लेकर जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर, सीएचसी, पीएचसी स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। अभियान को जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए बच्चों का टीकाकरण 100 फीसदी सुनिश्चित करना है। खसरा रूबेला का टीका 9 माह और डेढ़ साल पर लगाया जाता है।
9 माह से 5 साल तक के बच्चों का सर्वे कर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कर लक्ष्य को प्राप्त करना संभव हो पाएगा। साथ ही सभी मरीजों को जो खसरा रूबेला के लक्ष्यण के साथ अस्पताल में दिखाने आए, तो उनकी जांच की जाए। भारत सरकार का यह लक्ष्य 2023 तक पाना तय किया गया है। उन्होंने सभी बीसीएमओ, सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.