रानीगंज के मंधाता थाने के देल्हुपुर-कुल्हीपुर के रहने वाले मोहम्मद कलीम अहमद का भाई सद्दाम अहमद कल गाय चराने के लिए खेत निकला था, जो कल से अभी तक नहीं मिला। भाई कलीम जगह-जगह खोजबीन किया, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस ने युवक को जल्द ही ढूंढ़ निकालने का परिजनों को भरोसा दिलाया है। युवक के गुमशुदा होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिजन किसी अनहोनी की आंशका जता रहें हैं।मामले में जल्द खुलासा करने के लिए संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। इस संबंध में थाना मांधाता पर बात की गई तो उन्होंने बताया की इस मामले में तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है, जल्द ही युवक को सही सलामत बरामद कर लिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.