हंडिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर धीरेन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता और नेशनल इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य मेजर राजेश कुमार तिवारी के संचालन में डॉ देवराज सिंह ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आए उप जिलाधिकारी सार्थक अग्रवाल (आईएएस) का एनसीसी कैडेट्स ने सलामी देकर स्वागत किया। कैडेट सोनी ने मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत गाए। कैडेट साक्षी मिश्रा और कैडेट दीक्षा सिंह ने मतदाता दिवस पर अपना भाषण प्रस्तुत किया। मतदाता दिवस गाना बजाया गया।
प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
स्वागत अभिनंदन के बाद ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों को उनके कर्तव्यों को ध्यान दिलाते हुए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी सार्थक अग्रवाल द्वारा स्वीप और वीआरसी के माध्यम से मतदाता जागरूकता का कार्य करने वाले मास्टर ट्रेनर और अन्य लोगों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमे एनआईसी के डॉक्टर अनुराग कुरील और कृष्ण कांत त्रिपाठी आदि रहे। इसके बाद उप जिला अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कैडेट्स द्वारा बनाई गई मतदाता दिवस संबंधी रंगोली, मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर और स्लोगन को देखा। उनकी सराहना की।
मुख्य अतिथि ने वोट के महत्व से अवगत कराया। विभिन्न देशों का उदाहरण देते हुए उन्हें भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में वोट की ताकत का महत्त्व समझाया। डॉक्टर धीरेन्द्र द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय लोकतंत्र में वोट के अधिकार का प्रयोग करने और दूसरे लोगों को भी मतदान के लिये प्रेरित करने को कहा।
कोतवाली परिसर में मतदाता दिवस जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। लोकतंत्र की रक्षा के लिए निष्पक्षता के साथ डटकर चुनाव कराने को लेकर सिपाहियों को शपथ दिलाई गई l इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दुबे की मौजूदगी में बुधवार को हंडिया कोतवाली परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.