हंडिया तहसील के अर्जुन पट्टी गांव में अराजक तत्वों द्वारा बीती रात बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ दी। सुबह जब गांव वालों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद अक्रोशित गांव वालों ने पूर्व प्रधान महाबली सिंह यादव के नेतृत्व में मामले की तहरीर हंडिया थाने में दी है। इसके बाद एसओ समेत हंडिया पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर मामले का निरीक्षण किया।
एसओ धीरेंद्र दुबे ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि मामले की छानबीन की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान को उसी जगह पुनः प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश दिया है। ग्रामीण ने बताया कि 2016 में सभी ने मिलकर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की थी।
हंडिया इंस्पेक्टर ने बताया की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.