थरवई में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या व दो महिलाओं के साथ रेप की पुष्टि हो चुकी है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमे दुराचार की पुष्टि होने पर सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार किये गए छह आरोपी भीम कुमार गौतम, उसके बेटे मनु, नवल कुमार खरवार, रोहित खरवार, पीपी खरवार और आकाश खरवार पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। SSP प्रयागराज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अब सुसंगत धाराओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है।
SSP बोले, अब DNA मिलान की कार्यवाही शुरू
SSP अजय कुमार ने बताया कि थरवई के खेवराजपुर में पांच लोगों की हत्या और उसके बाद दो महिलाओं के साथ रेप मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नहीं हो सकी थी। इसकी पुष्टि के लिए वैजाइनल स्लाइड और वैजाइनल स्वाब को वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। अब रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें दुराचार की पुष्टि होने पर सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए तफ़्तीश जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार डकैतों ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि उन लोगों ने महिलाओं के साथ रेप किया था, इसी क्रम में अब इन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए डीएनए मिलान की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
क्या है गोहरी हत्याकांड
फाफामऊ थाना अंतर्गत गोहरी में 21-22 नवंबर 2021 की मध्य रात्रि एक ही परिवार के 4 लोग जिसमे पति, पत्नी, बेटी व एक 10 साल को दिव्यांग लड़के की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में 25 साल की लड़की का शव नगन्न अवस्था में पाया गया था। इस घटना के बारे में बदमाशों ने बताया कि इस घटना को मोनू, रोहित, पीपी कुमार, नवल, मुर्गी, बुंदेला, आकाश व डेढ़गांव ने अंजाम दिया था। वहीं इस घटना में साजिश रचने में भीम, संगीता व नेहा शामिल थी।
थरवई में पांच लोगों की हुई थी हत्या
थरवई थाना अंतर्गत खेवराजपुर में 16 अप्रैल एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान महिलाओं के साथ रेप की भी बात बदमाशों ने पुलिस से पूछताछ के दौरान स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, इस पूरी घटना को अंजाम देने में मोनू, रोहित, नवला, पीपी, मुर्गी पांख, बुंदेला, डेभी, आकाश, डेढ़गांव व चिन्टू शामिल थे।
ये आरोपी भेजे गए जेल
– माेनू कुमार पुत्र भीम कुमार गौतम, निवासी फाफमऊ, प्रयागराज
– आकाश खरवार पुत्र राजकुमार उफ चहवा, थाना कुदरा, जनपद कैमूर, बिहार,
– भीम कुमार गौतम पुत्र महंगू निवासी फाफामऊ, प्रयागराज
– संगीता पत्नी भीम कुमार फाफामऊ, प्रयागराज
इनका अस्पताल में चल रहा इलाज
– नवल कुमार खरवार उर्फ नवला पुत्र जीतलाल बारून, थाना बारून, औरंगाबाद, इनामिया 25000
– रोहित खरवार पुत्र हरिनाथ खरवान निवासी चिलबिली, थाना कुदरा, जनपद कैमूर, बिहार, इनामिया 25000
– पीपी खरवार पुत्र हरिनाथ खरवान निवासी चिलबिली, थाना कुदरा, जनपद कैमूर, बिहार, घायल
पांच वर्ष में 34 लोगों की हुई हत्या
अप्रैल 2022 | थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या |
नवंबर 2021 | फाफामऊ के गोहरी में एक परिवार के चार लोगों की हत्या |
सितंबर 2021 | नवाबगंज के जगदीशपुर माली गांव में मां-बेटी की हत्या |
जुलाई 2020 | होलागढ़ के बरई हरख गांव के शुकुलपुर मजरा निवासी विमलेश पांडेय, दो बेटियों व एक बेटे की निर्ममता से हत्या। |
जुलाई 2020 | सोरांव के चांदपुर मनी का पूरा में पति-पत्नी की हत्या |
मई 2020 | मांडा के आंधी गांव में पति-पत्नी व उनकी 16 वर्षीय बेटी की हत्या |
जनवरी 2020 | सोरांव यूसुफपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या |
2019 | थरवई के सरायचंडी में दंपति हत्याकांड |
सितंबर 2018 | सोरांव के बिगहियां गांव में कमलेश देवी, उसकी बेटी-दामाद व नाती विराट की बेरहमी से हत्या। |
मार्च 2018 | नवाबगंज के शहावपुर उर्फ पसियापुर गांव में सुशीला देवी व उसके दो बेटे सुनील व अनिल की नृशंस हत्या। |
अप्रैल 2017 | नवाबगंज के शहावपुर गांव में मक्खन गुप्ता, उनकी पत्नी मीरा देवी, बेटी वंदना व निशा की हत्या। |
मार्च 2017 | थरवई के पड़िला महादेव मंदिर पर राजस्थान से आए एक दंपती और उसकी बेटी को जलाकर मार डाला गया। |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.