देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में शनिवार को प्रयागराज के जीरो रोड पर कांग्रोस ने जबर्दश्त विरोध-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेता और पदाधिकारियों ने हांथो में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियाें के साथ सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल किया
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष गंगापार सुरेश यादव ने कहा कि लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों हो रही बढ़ोतरी से महंगाई अपने चरम पर है। इससे लोगों का जीना हराम हो गया है। खाने-पीने की चीजों के दामों में जैसे आग लगी हुई है। आम आदमी जिए तो कैसे जिए।
प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण तेल के दाम में इजाफा हो रहा है। पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये पार कर गई हैं। अगर यही हाल रहा तो लोगों को वाहनों को घर में ही रखना पड़ेगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर लोगों से लगान वसूल रही है। लोगों का जीना हराम कर रखा है भाजपा सरकार ने। महंगाई डायन लोगों को खाए जा रही है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने सरकार से पेट्रोल-डीजल बढ़े दाम को वापस लेने की मांग की। कांग्रेसी इस दौरान हाथों में अबकी बार पेट्रोल 100 पार,पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद, मोदी सरकार शर्म करो जैसे नारे लिखे तख्तियां लिए थे।
प्रदर्शन में शामिल लोगों में: सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, नफीस अनवर, तस्लीम उद्दीन, विजय यादव, हसीब अहमद, आशीष पांडेय, बृजेश सिंह, नसीम हाशमी, मनोज पासी, घनश्याम पटेल, मो. कैफ, विनय शुक्ला, मो. सादाब, प्रदुन मिश्रा, पंकज गुजर, हाजी फुजैल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.