प्रयागराज में शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। मृतक की उम्र 63 साल थी जिसका SRN (स्वरूपरानी नेहरू) कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक शहर के मम्फोर्डगंज इलाके का रहने वाला था उसे शुक्रवार को उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वेंटीलेटर सपोर्ट पर भी रखा लेकिन उसकी मौत हो गई। कोरोना की तीसरी लहर में यह पांचवीं मौत है। जनपद में 24 घंटे में कोरोना के 386 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
किडनी की बीमारी से जूझ रहा था वृद्ध मरीज
एसआरएन कोविड अस्पताल के नोडल डॉ. सुजीत कुमार वर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया कि मृतक कोरोना संक्रमित तो था लेकिन वह किडनी की बीमारी से भी जूझ रहा था। डायबिटीज व ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी। पैर में सड़न हो गया था। डॉ. सुजीत ने बताया कि उसने कोरोनारोधी वैक्सीन भी नहीं लगवाई थी।
माघ मेला के कोविड नोडल डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शनिवार को 14 कोरोना संक्रमित माघ मेला क्षेत्र में पाए गए हैं।
जनवरी माह के यह आंकड़ें
तारीख - कुल जांच – पाॅजिटिव केस
एक जनवरी - 6426 - 20
दो जनवरी - 5273 - 19
तीन जनवरी - 11468 - 14
चार जनवरी - 9250 - 31
पांच जनवरी - 8790 - 136
छह जनवरी - 8233— 70
सात जनवरी - 7895— 118
आठ जनवरी — 9403– 163 (एक मौत)
नौ जनवरी - 6856- 137 (एक मौत)
10 जनवरी - 9957- 220
11 जनवरी - 10152- 273
12 जनवरी - 9407 - 379
13 जनवरी - 9330 - 416
14 जनवरी - 7693 - 402
15 जनवरी - 8183 - 414
16 जनवरी - 6360 - 322 (एक मौत)
17 जनवरी - 9554 - 399
18 जनवरी - 8394 - 452
19 जनवरी - 8193 - 444 (एक मौत)
20 जनवरी - 7924 - 395
21 जनवरी - 8282 - 505
22 जनवरी - 8002 - 386 (एक मौत)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.