प्रयागराज के सबसे बड़े रेडीमेड मार्केट में भीषण आग:नेहरू कॉम्प्लेक्स की 210 दुकानें आग की चपेट में, 30 पूरी तरह से जलीं

प्रयागराज2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
यह फोटो नेहरू कॉम्प्लेक्स  में लगी आग की है। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग पर काबू पाया। - Dainik Bhaskar
यह फोटो नेहरू कॉम्प्लेक्स में लगी आग की है। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग पर काबू पाया।

प्रयागराज में शनिवार सुबह नेहरू कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में 210 दुकानें आई हैं। इनमें 30 दुकानें पूरी तरह से जल गई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने 4.30 घंटे बाद आग पर काबू पाया

पूरे इलाके में धुआं फैल रहा है। कांम्प्लेक्स में कपड़े और प्लास्टिक के सामान की दुकानें है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। आस-पास की दुकानें भी बंद कराई गई। दरअसल, जहां पर आग लगी है वह शहर का सबसे घना इलाका है। पुराने शहर में घंटाघर के ठीक पीछे आग लगी है। इस इलाके में 10 हजार से ज्यादा दुकानें हैं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक (अग्निशमन एवं आपात सेवा, उत्तर प्रदेश) जुगुल किशोर भी मौके पर पहुंच गए।

आग बुझाने में जुटी है फायर ब्रिगेड की टीम।
आग बुझाने में जुटी है फायर ब्रिगेड की टीम।

घंटाघर व चौक इलाका शहर का सबसे घना और भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां पूरे जिले से लोग कपड़े से लेकर हर एक सामान खरीदने आते हैं। यहां प्रतिदिन लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। दुकानदार मो. रऊफ ने बताया कि नेहरू कॉम्प्लेक्स के ठीक बगल में ही ट्रांसफॉर्मर है। सुबह करीब 8.30 बजे ट्रांसफॉर्मर में शार्ट सर्किट हुई। जिसके बाद से अचानक हवाओं के कारण आग ने पल भर में ही कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इन दुकानों से आग की लपटें और धुआं उठ रहा है।

तीन साल पहले नेहरू कॉम्प्लेक्स में लगी थी आग

दुकानदार राजा ने बताया कि 3 तीन साल पहले नेहरू कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगी थी। जिसमें 200 दुकानें जली थी। अभी तक दुकानदार उसकी भरपाई कर ही रहे थे। आज दोबारा आग ने फिर तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक 30 दुकानें जलकर राख हुई है। व्यापारी नेता लालू मित्तल ने घटनास्थल पर डीएम, एसपी के न पहुंचने पर नाराजगी जताई है।

यह फोटो फायर बिग्रेड के कर्मचारियों की आग बुझाने की है।
यह फोटो फायर बिग्रेड के कर्मचारियों की आग बुझाने की है।

आस-पास की दुकानें कराई जा रही खाली

बढ़ती आग की लपटों को देखते हुए दुकानदारों ने अपने दुकानों से सामान निकाल रहे है। वह अपने दुकान में रखे कपड़े और लेकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे है। गनीमत यही रही है कि आग सुबह लगी। कहीं दोपहर में लगती तो काफी परेशानी होती है।

सीएफओ आरके पांडेय ने बताया कि सुबह 8 .30 बजे नेहरू कामलेक्स में आग लगने की सूचना मिली। फायर बिग्रेड की 20 गाड़ी और 100 से अधिक कर्मचारियों ने जेसिबी और हाइड्रोलिक मशीनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने कहा कि नेहरू कामलेक्स में 210 दुकानें है। जो भूतल और तीन तलो में बना हुआ है। फायर सर्विस की तत्परता से लगभग 30 दुकान ही प्रभावित हुई। दुकानों में ज्वलनशील पदार्थ प्लास्टिक जूता चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े का भंडारण भरा हुआ है। बाकी दुकानों से सामान खाली कराए जा रहे है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

फायर बिग्रेड की मदद आग बुझाने में स्थानीय लोग भी कर रहे है। व्यापारी अपने दुकान से सामान को निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे है।
फायर बिग्रेड की मदद आग बुझाने में स्थानीय लोग भी कर रहे है। व्यापारी अपने दुकान से सामान को निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे है।
आग लगते ही दुकानदारों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। जिसके बाद खुद आस-पास के लोग आग बुझाने का प्रयास कर करने लगे।
आग लगते ही दुकानदारों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। जिसके बाद खुद आस-पास के लोग आग बुझाने का प्रयास कर करने लगे।

नेहरू कांप्लेक्स का फायर सिस्टम पुराना

पुलिस उप महानिरीक्षक (अग्निशमन एवं आपात सेवा, उत्तर प्रदेश) जुगुल किशोर शाम को लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे। वह घंटाघर स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। व्यापारियों से मुलाकात की और निरीक्षण किया। उन्होंने कहा यहां का फायर सिस्टम काफी पुराना हो चुका है इसलिए यह निष्क्रिय हो चुका है। सभी व्यापारी मिलकर इसे क्रियाशील करा लें। उन्होंने सभी दुकानदारों का आह्वान किया कि वह अपने दुकानों में अग्नि शमन उपकरण अवश्य रखें। दुकान बंद करने के बाद बिजली कनेक्शन काट दें।

व्यापारियों से बातचीत करते डीआइजी फायर जुगुल किशोर।
व्यापारियों से बातचीत करते डीआइजी फायर जुगुल किशोर।
खबरें और भी हैं...