प्रयागराज के SRN अस्पताल के जूनियर डॉक्टर एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। नीट पीजी 2021 की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरा कराने की मांगों के समर्थन में वह वह आंदोलन पर हैं। इससे मरीजों को असुविधा हो रही है। यहां प्रत्येक दो से तीन हजार मरीज बिना इलाज कराए लौट जा रहे हैं। शुक्रवार को वह राष्ट्रव्यापी हड़ताल के क्रम में कार्य बहिष्कार कर दिए। मरीजों की असुविधा को देखते हुए मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त किए जाने को लेकर मंथन चल रहा है। जूनियर डाक्टरों व मेडिकल कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों के बीच बातचीत चल रही है।
बिना इलाज के लौट जाते हैं मरीज
एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए प्रयागराज के अलावा आसपास के जिलों ( प्रतापगढ़, काैशांबी, फतेहपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, मीरजापुर) मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। यहां हड़ताल के चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है और वह बिना इलाज कराए लौट कर चल जा रहे हैं या दूसरे विकल्प के रूप में वह निजी अस्पतालों को जाने काे विवश हैं। माना जा रहा है कि आज यह हड़ताल खत्म हो सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.