मोबाइल लूट का विरोध करने पर छात्र को मारी गोली:प्रयागराज के परेड ग्राउंड में सरेराह हुई वारदात, घायल युवक SRN अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
प्रयागराज के परेड ग्राउंड में गोली लगने से घायल युवक शुभम को एसआरएन में भर्ती कराया गया। - Dainik Bhaskar
प्रयागराज के परेड ग्राउंड में गोली लगने से घायल युवक शुभम को एसआरएन में भर्ती कराया गया।

प्रयागराज के परेड ग्राउंड में बदमाशों ने एक छात्र को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने मोबाइल लूट का विरोध किया। छात्र कोचिंग से लौटकर परेड ग्राउंड में बैठा हुआ था तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। काफी खून बह जाने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने छात्र को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है।

शुभम का काफी ज्यादा ब्लड निकल गया है जिससे उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
शुभम का काफी ज्यादा ब्लड निकल गया है जिससे उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

कोचिंग से लौटकर परेड ग्राउंड में कर रहा था रेस्ट

शुभम यादव झांसी का रहने वाला है। रोज की तरह मंगलवार को भी वह कोचिंग से लौटकर परेड ग्राउंड में थोडी देर सुस्ता रहा था। तभी बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। इसका शुभम ने विरोध किया और तीनों से भिड़ गया। शुभम तीनाें पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा था।

उसने एक हमलावर को दबोच भी लिया था कि उसमें से दूसरे हमलावर ने शुभम पर फायर कर दिया। गोली उसके पैर में लगी और वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी थोड़ी देर में पहुंच गई।

सीसीटीवी फुटेज में यही तीन बदमाश चिन्हित किए गए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज में यही तीन बदमाश चिन्हित किए गए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

SRN में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुभम यादव को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। उसके पैर में गोली लगने के बाद काफी खून बह गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताई है। कड़ी मशक्कत के बाद चिकित्सकों ने उसके पैर में फंसी गोली निकाल दी है।

CCTV फुटेज में दिखे तीन बदमाश

छात्र शुभम को गोली मार कर भाग रहे बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने चिन्हित किया है। उस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद तीन बाइक सवार बदमाश भागते दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस तीनों की पहचान करने में जुट गई है। वारदात में शामिल तीनों युवक काफी कम उम्र के लग रहे हैं।