प्रयागराज के कायस्थ पाठशाला न्याय के 150वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में 12 किमी. के लिए क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें महिला वर्ग में शिवांगी और जगदीश पटेल ने बाजी मारी और विजेता घोषित हुए। इस प्रतियोगिता में कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज, सीएमपी पीजी कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, कुलभास्कर कृषि इंटर कॉलेज,केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम विजेता को 11 हजार, द्वितीय विजेता काे सात हजार व तृतीय विजेता को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
बेटियां बोलीं, हम किसी से कम नहीं
इस दौड़ में लड़कियों की संख्या लड़कों से कम नहीं थी। दौड़ लगाने में वह भी अव्वल रहीं। महिला वर्ग के द्वथ्री में कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज की छात्राएं रहीं। प्रथम स्थान शिवांगी, द्वितीय स्थान प्रियंका कुशवाहा व तृतीय स्थान पर उजाला राय रहीं। छात्राओं ने कहा कि, हम किसी मायने में किसी से कम नहीं हैं।
दौड़ हमारी सेहत के लिए लाभकारी
क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र छात्राओं में शिक्षण के अतिरिक्त खेल कूद की गतिविधियों में भी प्रतिभाग करने की प्रेरणा मिलती है। विशिष्ट अतिथि ट्रस्ट के महामंत्री एसडी कौटिल्य ने कहा कि छात्र छात्राओं को जितना पढ़ना जरूरी है उतना ही खेलकूद जरूरी है क्योंकि इससे मस्तिष्क तीव्र होता है। आभार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना सिन्हा ने जताया। संचालन डॉ. पवन कुमार पचौरी ने किया
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.