प्रयागराज में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मऊ के रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने पहचान छुपाकर 16 साल की नाबालिग हिंदू लड़की को पहले प्यार में फंसाया। फिर धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह किया। मामले में लड़की ने कीडगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि निकाह के बाद जबरन मांस खिलाने का दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर वह अपने मायके प्रयागराज चल गई। इस पर आरोपी उसे धमकाने और साथ ले जाने की कोशिश करने लगा।
झांसे में लेकर परिवार से बढ़ाई नजदीकी
लड़की ने पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि आरोपी युवक मोहम्मद शाहिद मऊ के जमालपुर आदर्श नगर का रहने वाला है। वह पहले मऊ में ही अपने परिवार के साथ रहती थी। इस दौरान शाहिद से उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे शाहिद परिवार से नजदीकियां बढ़ाने लगा। फिर परिवार में आना-जाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे शाहिद ने झांसे में लेकर करीब तीन साल पहले निकाह कर लिया। शादी के समय उसकी की उम्र 16 साल थी।
एक साल से मायके में रह रही पीड़िता
पीड़िता के बताया कि इस बीच उसके पिता का ट्रांसफर प्रयागराज हो गया। वह माता-पिता इकलौती संतान है। वहीं शाहिद उसे लगातार जबरन मांस खिलाने का दबाव बनाने लगा। इससे परेशान होकर वह प्रयागराज अपने माता-पिता के पास आ गई। वह एक साल से ज्यादा समय से अपने मायके में रह रही है।
आरोपी युवक को भेजा जेल
उधर, शाहिद पीड़िता को साथ चलने के लिए धमकी देता रहा और परेशान करना शुरू कर दिया। कीडगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक को लड़की के तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.